
- Home
- /
- मध्यप्रदेश
- /
- रीवा
- /
- 5 हजार फिट की ऊंचाई से...
5 हजार फिट की ऊंचाई से IDA जम्प लगाकर शशांक ने रीवा को किया गौरवान्वित

रीवा। रीवा नेहरू नगर के रहने बाले शशांक राज त्रिपाठी एडवेंचर स्पोर्टस स्काई डाईविंग में हरियाणा में आयोजित कैम्प में तीन दिन प्रशिक्षण लेकर 23 फरवरी 2020 को हरियाणा के वी.टी.एएमयू एयरकाफ्ट से 5 हजार फिट से आईडीए जम्प लगाई।
गौरतलब है कि शशांक यह प्रशिक्षण राजकुमार स्ट्रेक्टर से प्राप्त किया है जो दो हजार से ज्यादा जम्प लगा चुके है, उन्हे राष्ट्रपति पदक से सम्मानित भी किया जा चुका है। शशांक त्रिपाठी पहले भी मै कई जम्प कर चुके है, आगे के प्रशिक्षण के लिये रसिया जाने बाले हैं। शशांक अवधेश प्रताप सिंह विश्वविद्यालय रीवा के विधि के छात्र है।
शशांक कहते है कि प्रशिक्षण प्राप्त करने में माता-पिता एवं दोस्तो का काफी सहयोग एवं आर्शीवाद मिला जिसके कारण ही 5 हजार फिट से जम्प लगा सका। शशांक त्रिपाठी आत्मविश्वास भरे लहजों में कहते है कि म.प्र.शासन आर्थिक मदद करे तो वर्ल्ड रिकार्ड बना सकता हूं।
[playlist type="video" ids="36743"]



