रीवा

Rewa: 5 माह बाद पुलिस के पकड़ में आया पत्नी का हत्यारा, जबरन पिला दिया था जहर

Rewa: 5 माह बाद पुलिस के पकड़ में आया पत्नी का हत्यारा, जबरन पिला दिया था जहर
x
रीवा/ Rewa Crime News: पत्नी पर चरित्र संदेह कर पति ने पत्नी को जहर देकर मार दिया। वही बाद में फरार हो गया था। लेकिन 5 माह बाद पुलिस को मुखबिर की सूचना पर आरोपी को पकडने में सफलता मिली है।

रीवा/ Rewa Crime News: पत्नी पर चरित्र संदेह कर पति ने पत्नी को जहर देकर मार दिया। वही बाद में फरार हो गया था। लेकिन 5 माह बाद पुलिस को मुखबिर की सूचना पर आरोपी को पकडने में सफलता मिली है।

आरोपी के पकडे जाने के बाद पुलिस की पूछताछ में चैकाने वाला कारण सामने आया है। जिसमें पत्नी पर पति चरित्र संदेह कर रहा था और इसी संदेह पर उसे जहर देकर मार दिया।

पति ने जबरन पिलाया था जहर

जनकारी के अनुसार 26 दिसम्बर 2020 को समान थाने के बाणसागर कालोनी में रहने वाले विवेक त्रिपाठी ने अपनी पत्नी साधना त्रिपाठी को जबरन मुंह दबाकर जहर पिला दिया था। जिसका दो दिनों तक अस्पताल में इलाज चला था और दो दिन बाद मे उसकी मौत होगई थी।

पुलिस ने आरोपी पति पर हत्या का मामला दर्ज कर जांच कर रही थी।आरोपी पति को पकडने पुलिस ने उस पर 10 हजार रूपये का ईनाम भी घोषित किया था।

मुखबिर ने दी सूचना

पुलिस आरोपी की तलाश कर ही रही थी कि उसे मुखबिर से जानकारी मिली। आरोपी मामले की जानकारी लेने किसी से मिलने आया है। इस पर पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपी को गिरफतार कर लिया।

पूछताछ में खुला भेद

जानकारी के अनुंसार आरोपी पति ने बताया कि उसे अपनी पत्नी के चरित्र पर संदेह था। जिससे उनके बीच आपस में अक्सर विवाद हुआ करता था। हत्या के दिन भी दोनो के बीच विवाद हुआ और पति ने अपनी पत्नी को जबरन जहर पिलाकर मार दिया।

पुलिस ने आरोपी को पकडने के बाद न्यायालय में पेश किया। जहां से आरोपी को जेल भेज दिया गया।

Sandeep Tiwari | रीवा रियासत

Sandeep Tiwari | रीवा रियासत

    Next Story