रीवा

अग्निदेव के प्रकोप से ट्रांसपोर्ट नगर में खड़ी 4 बसें स्वाहा : REWA NEWS

News Desk
3 April 2021 3:58 PM GMT
अग्निदेव के प्रकोप से ट्रांसपोर्ट नगर में खड़ी 4 बसें स्वाहा : REWA NEWS
x
रीवा। इन दिनों अग्निदेव का भयंकर प्रकोप देखा जा रहा है। जिसका शिकार ट्रांसपोर्ट नगर हुआ है जहां अचानक भीषण आग भड़क उठी और देखते ही देखते 4 बसें जलकर खाक हो गई हैं। घटना की जानकारी मिलने पर दमकल वाहन मौके पर पहुंचा जहां काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया है। अग्निदेव का रौद्र रूप देखकर लोगों में भगदड़ मच गई। आगजनी में जय माता ट्रेवल्स, गंगा कावेरी, बघेल ट्रेवल्स एवं नीलकंठ ट्रेवल्स की बस जलने की जानकारी मिली है। 

मिली जानकारी के अनुसार शनिवार की दोपहर सिविल लाइन थाना अंतर्गत ट्रांसपोर्ट नगर में खड़ी बसों में अचानक आग भड़क उठी और देखते ही देखते आग भयंकर रूप धारण कर लिया। लोगों में भगदड़ मच गई। गुमटी-ठेले वाले भाग खड़े हुए। घटना की जानकारी मिलने पर दमकल वाहन मौके पर पहुंचा जहां काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। लेकिन तब तक इस आगजनी की घटना में 4 बसें जल गई हैं। सूत्रों की मानें तो आगजनी की घटना बिल्डिंग करते समय होनी बताई जा रही है।

बिल्डिंग के दौरान भड़की आग

बताया गया है कि लग्जरी बसें रिपेयरिंग के लिये ट्रांसपोर्ट नगर में खड़ी थीं। वहीं बिल्डिंग आदि का कार्य चल रहा था जिससे उठी चिंगारी से आग भड़क उठी और देखते ही देखते कई बसों को अपनी चपेट में ले लिया। जिन बसों में आग लगी है उनमें जय माता ट्रेवल्स, गंगा कावेरी, बघेल ट्रेवल्स एवं नीलकंठ ट्रेवल्स की बताई गई हैं।

Next Story