रीवा

MP के रेल यात्रियों के लिए बड़ी खबर: भोपाल-इंदौर सहित 26 ट्रेनें रद्द तो 58 के बदले रूट, फटाफट से चेक करें LIST

MP Railway News
x
MP Railway News: पश्चिम रेलवे, रतलाम मंडल (Western Railway Ratlam Division) के इंदौर- देवास-उज्जैन रेलखंड (Indore Dewas Ujjain Rail Section) के कड़छा-बड़लई स्टेशनों के मध्य दोहरीकरण का कार्य किया जाना है।

MP Railway News: एमपी के रेल यात्रियों के लिए बड़ी खबर सामने आ रही है। बता दें की पश्चिम रेलवे, रतलाम मंडल (Western Railway Ratlam Division) के इंदौर- देवास-उज्जैन रेलखंड (Indore Dewas Ujjain Rail Section) के कड़छा-बड़लई स्टेशनों के मध्य दोहरीकरण का कार्य किया जाना है। जानकारी के अनुसार इसके चलते रतलाम मंडल (Ratlam Division) की कई ट्रेनें प्रभावित होंगी। इनमें 26 ट्रेनें निरस्त की गई हैं, जबकि 58 ट्रेनें बदले हुए रूट से चलेंगे।

रेलवे की ओर से जारी विज्ञप्ति के अनुसार, भोपाल से चलने वाली गाड़ी संख्या 09200 भोपाल- उज्जैन स्पेशल और 19304 भोपाल- इंदौर एक्सप्रेस 12 से 23 फरवरी तक निरस्त रहेगी। इसी प्रकार भोपाल- डॉ. अंबेडकर नगर एक्सप्रेस, दाहोद- भोपाल एक्सप्रेस 19 से 24 फरवरी तक निरस्त रहेगी।

वहीं 12 से 23 फरवरी तक उज्जैन भोपाल स्पेशल और 11 से 22 फरवरी तक इंदौर- भोपाल स्पेशल नहीं चलेगी। 18 से 23 फरवरी तक डॉ. अंबेडकर नगर- भोपाल एक्सप्रेस और भोपाल- दाहोद एक्सप्रेस सहित अन्य मंडलों की कुल 26 गाड़ियां निरस्त रहेंगी। इसके अलावा इंदौर, रतलाम, अजमेर, मुंबई और अन्य स्थानों से चलने वाली 58 ट्रेनें बदले हुए रूट से चलाई जाएंगी।

निरस्त गाड़ियां-

1. 12 से 23 फरवरी 2023 तक भोपाल से चलने वाली गाड़ी संख्या - 09200 भोपाल-उज्जैन स्पेशल 2. 12 23 फरवरी 2023 तक भोपाल से चलने वालों गाड़ी संख्या 19304 भोपाल-इंदौर एक्सप्रेस

3. 11 से 24 फरवरी 2023 तक भंडारकुड से चलने वाली गाड़ी संख्या 19344 भंडारकुंड- इंदौर पंचवेली एक्सप्रेस

4. 11 से 23 फरवरी 2023 तक कोटा से चलने वाली गाड़ी संख्या 22983 कोटा-इंदौर एक्सप्रेस

5., 19 से 24 फरवरी 2023 तक भोपाल से चलने वाली गाड़ी संख्या 19324 भोपाल- डॉ. अम्बेडकर नगर एक्सप्रेस

6. 19 से 24 फरवरी 2023 तक दाहोद से चलने वाली गाड़ी संख्या 19339 दाहोद भोपाल एक्सप्रेस

7. 12 से 23 फरवरी 2023 तक उज्जैन से चलने वाली गाड़ी संख्या 09199 उज्जैन भोपाल स्पेशल

8. 11 से 22 फरवरी 2023 तक इंदौर से चलने वाली गाड़ी संख्या 19303 इंदौर-भोपाल स्पेशल

9. 10 से 23 फरवरी 2023 तक इंदौर से चलने वाली गाड़ी संख्या 19343 इंदौर भंडारकुंड पंचवेली एक्सप्रेस

10. 11 से 23 फरवरी 2023 तक इंदौर से चलने वाली गाड़ी संख्या 22984 इंदौर-कोटा-एक्सप्रेस

11. 18 से 23 फरवरी 2023 तक डॉ. अम्बेडकर नगर से चलने वाली गाड़ी संख्या 19323 डॉ. अम्बेडकर नगर भोपाल एक्सप्रेस

12. 18 से 23 फरवरी 2023 तक भोपाल से चलने वाली गाड़ी संख्या 19340 भोपाल-दाहोद एक्सप्रेस

Next Story