रीवा

बीहर नदी में डूबा 17 वर्षीय युवक, राजघाट में कर रहा था जलक्रीड़ा: REWA NEWS

बीहर नदी में डूबा 17 वर्षीय युवक, राजघाट में कर रहा था जलक्रीड़ा: REWA NEWS
x
रीवा। शहर के सिटी कोतवाली थाना अंतर्गत बीहर नदी के उपरहटी स्थित राजघाट में 17 वर्षीय युवक नदी की गहराई में डूब गया। बताया जा रहा है कि पानी में डूबा युवक शिवराम सोधिया है। वह शहर के अमहिया मोहल्ले का रहने वाला है। सुबह 10 बजे वह नदी में नहा रहा था। इसी बीच उसका डिब्बा छूट गया और वह पानी में समा गया।

कोचिंग के लिये निकला था युवक

नदी में डूबने वाला युवक घर से कोचिंग क्लास जाने की बात कह कर निकला था। वह अपने एक साथी के साथ राजघाट पहुचा और दोनों पानी में जलक्रीड़ा करते हुये नहा रहे थे। पानी मे डूबने के दौरान उसका साथी बचाने का प्रयास किया लेकिन वह सफल नही हो पाया। इतना ही नही नदी में नहा रहे लोग भी पानी में छलांग लगाये, लेकिन तब तक वह डूब गया।

तलाश कर रही टीम

युवक के पानी में डूबने की जानकारी लगते ही पुलिस मौके पर पहुची और एमडीआरएफ की टीम को नदी में उतारा है। राजघाट में नदी का न सिर्फ बहाव तेज है बल्कि काफी गहराई होने के कारण युवक का पता नही चल पाया है। उसकी तलाश में गोता खोर लगे हुये है।

Next Story