रीवा

रीवा में 16 वर्षीय छात्रा की चाकू से गोदकर हत्या, पुलिस जांच में जुटी

Aaryan Puneet Dwivedi
30 Jan 2025 10:46 AM IST
रीवा में 16 वर्षीय छात्रा की चाकू से गोदकर हत्या, पुलिस जांच में जुटी
x
रीवा ज़िले के चोरहटा थाना क्षेत्र में एक 16 वर्षीय छात्रा की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

मध्य प्रदेश के रीवा ज़िले में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां चोरहटा थाना क्षेत्र के ग्राम डाढ़ी में एक 16 वर्षीय छात्रा की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई। छात्रा का शव घर से कुछ ही दूरी पर लहूलुहान अवस्था में मिला।

शौच के लिए गई थी छात्रा

मृतका के पिता शतानंद मिश्रा ने बताया कि उनकी बेटी बुधवार सुबह 5 बजे शौच के लिए घर से निकली थी, लेकिन वापस नहीं लौटी। करीब 6 बजे जब उनकी पत्नी भी शौच के लिए बाहर निकलीं, तो उन्होंने अपनी बेटी को घर के पास ही मृत अवस्था में पड़ा देखा।

गर्दन और पीठ पर मिले घाव

किशोरी के गर्दन और पीठ पर चाकू के घाव के निशान थे। उसका मोबाइल फ़ोन भी गायब था।

पुलिस जांच में जुटी

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए संजय गांधी अस्पताल भेज दिया है और मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि वे हत्या के कारणों का पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं और जल्द ही मामले का खुलासा करेंगे।

एडिशनल एसपी अनिल सोनकर ने बताया कि पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है। उन्होंने लोगों से इस मामले में किसी भी तरह की जानकारी होने पर पुलिस से संपर्क करने की अपील की है।

Aaryan Puneet Dwivedi

Aaryan Puneet Dwivedi

Aaryan Puneet Dwivedi is a senior editor and an experienced journalist who has been active in the news industry since 2013. He has extensive experience covering and editing news across multiple fields, including politics, national and international affairs, sports, technology, business, and social issues. He is a state-level accredited journalist recognized by the Madhya Pradesh government. Known for his in-depth understanding of news and current affairs, he focuses on delivering accurate, reliable, and reader-friendly information across all major news categories.

Next Story