रीवा

हरिजन बस्ती पहुंचे रीवा सांसद जनार्दन मिश्रा, बच्ची को खुद नहलाया

Aaryan Dwivedi
16 Feb 2021 11:43 AM IST
हरिजन बस्ती पहुंचे रीवा सांसद जनार्दन मिश्रा, बच्ची को खुद नहलाया
x
Get Latest Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, Today News in Hindi, Breaking News, Hindi News - Rewa Riyasat

रीवा. (Rewa News in Hindi) सांसद जर्नादन मिश्रा (Janardan Mishra) ने हरिजन बस्ती की गरीब बच्ची को खुद अपने हाथ से स्नान कराया। साथ ही उन्होंने बस्ती के लोगों को स्वच्छता के लिए प्रेरित किया। सांसद का बच्ची को नहलाने का एक वीडियो सोशल मीडिया में खूब वायरल हो रहा है। जिसमें वे बच्ची नहलाते व उपस्थित लोगों को समझाइश देते नजर आ रहे हैं।

जानकारी के अनुसार जिले के नगर परिषद मऊगंज के अंतर्गत वार्ड 6 में प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी के पात्र हितग्राहियों से मुलाकात के दौरान सासंद को कैलाश बसोर की बेटी मिली जो कई दिनों से नहाई नहीं थी। पूछने पर बताया कि बस्ती के बच्चे कई-कई दिनों तक नहीं नहाते हैं। इस पर सांसद जनार्दन मिश्रा ने कैलाश की बेटी को साबुन लगाकर नहलाया।

सांसद जर्नादन मिश्रा ने बस्ती के निवासियों से अपने बच्चों को प्रतिदिन नहलाने के लिए कहा। सांसद ने बस्ती के लोगों से अपने आसपास स्वच्छता रखने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान उन्होंने समझाया कि प्रतिदिन स्नान नहीं करने से बीमारी होती है और अस्पताल जाना पड़ता है। इसलिए बस्ती के लोग प्रतिदिन स्नान जरूर करें और घर की सफाई रखें।

Next Story