रीवा

सिचाई विभाग के लेखा अधिकारी के यहाँ सुबह 5:00 बजे लोकयुक्त पुलिस का छापा, पुलिस को मिली चौका देने वाली चीज़े : REWA NEWS

Aaryan Dwivedi
16 Feb 2021 11:42 AM IST
सिचाई विभाग के लेखा अधिकारी के यहाँ सुबह 5:00 बजे लोकयुक्त पुलिस का छापा, पुलिस को मिली चौका देने वाली चीज़े : REWA NEWS
x
Get Latest Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, Today News in Hindi, Breaking News, Hindi News - Rewa Riyasat

रीवा: मध्य प्रदेश के रीवा जिले में शुक्रवार 14 फरवरी को सिचाई विभाग के लेखा अधिकारी अंगद प्रसाद शुक्ला के घर पर लोकयुक्त पुलिस ने छापा मारा. उनके खिलाफ आय से अधिक संपत्ति होने की शिकायत की गई थी जिसके बाद सुबह 5:00 बजे लोकयुक्त पुलिस की टीम ने उनके आवास पर दबिस देकर इस कार्रवाई को अंजाम दिया. इस कार्रवाई में डीएसपी बीके पटेल के नेतृत्त्व में 35 सदस्य टीम द्वारा जांच की जा रही है.

छापामारी के दौरान मिले संपत्ति से जुड़े दस्तावेजों को जब्त कर लिया गया है. लोकायुक्त एसपी राजेन्द्र वर्मा ने बताया कि, अंगद प्रसाद शुक्ला के घर पर हुई इस छापामारी की कीर्रवाई में 2 मकान, करीब 6 प्लाट के दस्तावेज मिले हैं. इतना ही नहीं फोर व्हीलर और टू व्हीलर भी बरामद हुए हैं. फिलहाल जब्त किए गए दस्तावेजों की जांच की जा रही है.

गौरतलब है कि अंगद प्रसाद त्योंथर नहर परियोजना में लेखापाल के पद पर पदस्थ हैं. इनके खिलाफ आय से अधिक संपत्ति की शिकायत पर लोकायुक्त पुलिस द्वारा यह छापामारी की गई. इस मामले में और भी खुलासे होने की संभावना है.

Next Story