
- Home
- /
- मध्यप्रदेश
- /
- रीवा
- /
- शादी के चंद घंटे पहले...
शादी के चंद घंटे पहले ही घर में घुस गए बदमाश, दुल्हन ने की पकड़ने की कोशिश, बदमाशों ने मारा चौकी । Rewa News

रीवा. चोरी की इरादे से घर में घुसे दो बदमाशों को जब दुल्हन पकड़ने का प्रयास किया तो एक बदमाश ने उस पर चाकू से हमला कर दिया। चाकू से दुल्हन के हाथ में चोट आई है।
पुलिस मौके पर पहुंच गई जिसने एक बदमाश को धर लिया जबकि उसका साथी मौके से फरार हो गया जिसकी तलाश की जा रही है। घटना अमहिया मोहल्ले के बताई जा रही है। यहां पर एक घर में वैवाहिक कार्यक्रम आयोजित किया गया था।
शाम को घर के सभी लोग बारात आने की तैयारियों में लगे हुए थे। इस दौरान 2 की संख्या में बदमाश चुपके से घर में दाखिल हो गए और मेहमानों के भीड़-भाड़ का फायदा उठाकर अंदर तक पहुंच गए। अलमारी से जेवर चोरी करने का प्रयास कर रहे थे लेकिन उसी समय दुल्हन पहुंच गई और उसने बदमाशों को पकड़ने का प्रयास किया। इस दौरान भागने के लिए एक बदमाश ने दुल्हन पर चाकू से हमला कर दिया जिससे उसके हाथ में चोट लग गई। शोर-शराबा सुनकर घर के दूसरे सदस्य पहुंच गए जिन्होंने एक बदमाश को पकड़ लिया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई जो आरोपी को पकड़कर थाने ले आई। उससे पूछताछ की जा रही है।
शादी के चंद घंटे पहले इस घटना से पूरे परिवार के होश उड़ गए। हालांकि बाद में विवाह की सारी रस्में अदा की गई।




