रीवा

शादी का झांसा देकर युवती से जबलपुर में करता रहा बलात्कार, थाने में मामला दर्ज : REWA NEWS

Aaryan Dwivedi
16 Feb 2021 11:42 AM IST
शादी का झांसा देकर युवती से जबलपुर में करता रहा बलात्कार, थाने में मामला दर्ज : REWA NEWS
x
Get Latest Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, Today News in Hindi, Breaking News, Hindi News - Rewa Riyasat

रीवा. एक युवक पर युवती ने शादी का झांसा देकर बलात्कार करने का आरोप लगाया है। इसकी शिकायत उसने पुलिस अधीक्षक से की है। अपने शिकायती पत्र में बैकुंठपुर निवासी युवती ने बताया कि बैकुंठपुर में रहने वाला आरोपी अजय साकेत के साथ उसका प्रेम प्रसंग चलता था। शादी का झांसा देकर वह कई सालों से उसके साथ बलात्कार करता रहा।

मंदिर में शादी कर जबलपुर में करता रहा बलात्कार 27 नवम्बर को उसने मंदिर में शादी की और न्यायालय में हलफनामा बनवाकर उसे अपने साथ जबलपुर ले गया जहां उसके साथ बलात्कार करता रहा। वहां वे दोनों पति-पत्नी की तरह रहने लगे। इसके बाद वह पेपर देने रीवा आ गई। जब उसे वापस बुला ले जाने को बोला तो वह गाली-गलौज करने लगा और उसे रखने से इंकार कर दिय।

पीडि़ता एसपी से मिलकर कार्रवाई की मांग की 20 दिसम्बर को उसने महिला थाने में शिकायत की तो उसने पुलिस में पदस्थ अपनी बहन व जीजा के साथ मिलकर रिपोर्ट को खारिज करवा दिया। कुछ दिन पूर्व उसके घर वालों ने आकर उसे और परिवार के लोगों के साथ गाली-गलौज कर धमकियां दी। पीडि़ता ने एसपी से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है।<

Next Story