
- Home
- /
- मध्यप्रदेश
- /
- रीवा
- /
- लेफ्टीनेंट शिवम...
लेफ्टीनेंट शिवम पाण्डेय ने पायलट बनकर रीवा जिले का नाम रोशन किया

रीवा के होनहार एवं प्रतिभाशाली युवा लेफ्टीनेंट शिवम पाण्डेय का चयन भारतीय नौसेना अकादमी संस्थान कन्नूर में वर्ष 2012 हुआ। जिसमें प्रशिक्षण के उपरांत वर्ष 2016 में उन्होने भारतीय नौ सेना में कमीशन प्राप्त कर अन्य नौसेनिक प्रशिक्षण में भाग लेते हुये सर्फेस नेवी आपरेशन्स में सफलता अर्जित की। उसके पश्चात् वर्ष 2018 में उन्होने भारतीय नौसेना के नोसैनिक विमानन शाखा में कदम रखा और हाल में सफलता अर्जित करते हुये वे नौसैनिक पायलट बने। प्रशिक्षण उपरांत भारतीय नौसेना के समुद्री सैनिक/ नौसेना विमान डोर्नियर में भारतीय समुद्र के टोही विमानों के पायलट रूप में उल्लेखनीय सफलता अर्जित करते हुए, विमानन प्रशिक्षण मे भी आपने ’’फर्स्ट इन ओवरआल आर्डर आफ मैरिट’’ का पुरस्कार भी प्राप्त किया। इस प्रकार विध्यं के इस होनहार युवा ने भारतीय नौसेना में उज्ज्वल भविष्य की सभांवनाओं की मिसाल रीवा जिले में पेश की है। विदित है कि लेफ्टीनेंट शिवम पाण्डये प्रो0 नीलम पाण्डेय प्राध्यापक माडल सांइसं कालेज रीवा एवं डा. अजय पाण्डेय वरिष्ठ वैज्ञानिक कृषि विज्ञान केन्द्र के सुपुत्र हैं। अल्प अवधि में उनकी इस शानदार सफलता पर माडल सांइस कालेज के प्राध्यापक गण एवं कृषि विज्ञान केन्द्र एवं कृषि महाविद्यालय के वैज्ञानिकों एवं अधिष्ठाता कृषि महाविद्यालय रीवा प्रो0 एस. के. पाण्डेय ने हर्ष व्यक्त किया है एवं उनकी इस सफलता पर बधाई दी है।




