रीवा

रीवा: Teacher पत्नी को स्कूल छोड़ने गए पति की हो गई महिला रसोइये से हुई कहासुनी, फिर हो गई ऐसी वारदात...

Aaryan Dwivedi
16 Feb 2021 11:41 AM IST
रीवा: Teacher पत्नी को स्कूल छोड़ने गए पति की हो गई महिला रसोइये से हुई कहासुनी, फिर हो गई ऐसी वारदात...
x
Get Latest Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, Today News in Hindi, Breaking News, Hindi News - Rewa Riyasat

मध्यप्रदेश (Madhya Pradesh) के रीवा (Rewa) जिले में हत्या का मामला सामने आया है. लौर थाना क्षेत्र में शासकीय विद्यालय में रसोइये का काम करने वाली एक महिला ने शिक्षिका (Teacher) के पति को मौत के घाट उतार दिया. जिसके बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया. फिलहाल पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की जांच की जा रही है.

बताया जा रहा है कि घुघरी गांव में स्थित शासकीय विद्यालय में पदस्थ शिक्षिका सुशीला को रोज उनके पति संतोष तिवारी छोड़ने आते थे. सोमवार को भी वो सुशीला को छोड़ने आए थे. लेकिन तभी स्कूल में मौजूद रसोइये का काम करने वाली महिला उर्मिला सोंधिया से उनका विवाद हो गया. जानकारी के मुताबिक, मामूली बात पर हुई कहासुनी मारपीट में तब्दील हो गई. इस दौरान गुस्साई उर्मिला सोंधिया ने चूल्हे में लगी लकड़ी उठाकर शिक्षिका के पति के सिर में मार दी. इस गहरे वार से उनकी मौके पर ही मौत हो गई.

जानकारी के मुताबिक इस घटना के बाद स्कूल में हंगामा मच गया. तुरंत पुलिस को इसकी सूचना दी गई. जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. फिलहाल पुलिस गिरफ्तार महिला से पूछताछ में जुटी है.

Next Story