रीवा

रीवा: NCC Ground के पास मिला शव, एक पैर खा गए कुत्ते

Aaryan Dwivedi
16 Feb 2021 11:41 AM IST
रीवा: NCC Ground के पास मिला शव, एक पैर खा गए कुत्ते
x
Get Latest Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, Today News in Hindi, Breaking News, Hindi News - Rewa Riyasat
  • वार्निंग वॉक में निकले लोगों ने देखा और पुलिस को की खबर
  • रिक्शा चालक के रूप में हुई मृतक की पहचान, एसीडेंट की आशंका

रीवा। मॉर्निंग वॉक में निकले लोगों को एनसीसी ग्राउंड सिविल लाइन के पास सड़क के किनारे एक व्यक्ति को पड़े देखा, जिसके शरीर को कुत्ते नोच रहे थे। इस हृदय विदारक दृश्य देख कर मौके पर पहुंचे लोगों ने देखा तो घायल की मौत हो चुकी थी और उसका एक पैर जानवर नोच कर खा गए थे। मार्निंग वाक के लिए निकले लोगों ने पुलिस को सूचना दी। कुछ देर बाद मौके पर पहुंची पुलिस शव का पंचनामा कर शव की तलाशी ली तो जेब में एक डायरी मिली, जिसमे परिचय पत्र भी था। मिले नंबर के आधार पर मृतक की पहचान हुई। जिसकी सूचना परिजनों को दी गई और शव को पोस्टमार्टम के लिए संजय गांधी अस्पताल पहुंचाया गया।

मिली जानकारी के अनुसार मृतक की जेब में मिले नंबर के आधार पर उसकी पहचान रामखेलावन साहू पिता बुद्धि साहू ग्राम पोस्ट पवई थाना चुरहट रिशा चालक के रूप में हुई है। दुर्घटना मंगलवार की रात 10 से 11 बजे रात की बताई जा रही है। किसी अज्ञात वाहन के द्वारा रिशा चालक को टक्कर मार दिया गया था और मौके से भाग निकला था। गंभीर रूप से घायल सड़क के किनारे पड़ा रहा, लेकिन उस पर किसी की नजर नहीं पहुंची। पूरी रात ठंड में घायल के पड़े रहने और ज्यादा रक्तस्राव हो जाने के चलते मौत हो गई।

सुबह मॉर्निंग वॉक के लिए निकले हरीशचंद्र मिश्रा एनसीसी ग्राउंड सिविल लाइन के पास सड़क के किनारे व्यक्ति को देखा और उसके शरीर को कुत्तों के द्वारा नोचते देखा गया था। घटना की सूचना पुलिस को दी गई थी और मेरे नंबर के आधार पर परिजनों को घटना से अवगत कराया था। मौके पर पहुंची पुलिस शव का पोस्टमार्टम कराने के लिए संजय गांधी अस्पताल पहुंचाया और पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को शव सौंप दिया है।

6 घंटे सड़क पर पड़ा रहा घायल बताया गया है कि घटना बीती रात 10 से 11 बजे रात्रि के बीच की हो सकती है। रुक-रुक कर हो रही हल्की बारिश के चलते सड़क के किनारे पड़े घायल को कोई देख नहीं पाया। या तो लोगों की मानवता खत्म हो गई पड़े होने की जानकारी होने के बाद भी किसी ने घायल को अस्पताल नहीं पहुंचाया। जिसके चलते उसकी मौत हो गई और मृतक के एक पैर को कुत्ते नोच कर खा गए। मौके पर पहुंचे लोगों ने कटे पैर को पहने हुए कपड़े उतार कर ढका और पुलिस को सूचना दिया था।

Next Story