
- Home
- /
- मध्यप्रदेश
- /
- रीवा
- /
- रीवा : 1 साल पहले हुई...
रीवा : 1 साल पहले हुई थी शादी, 22 वर्षीय युवती ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

जिले के नईगढ़ी थाना अंतर्गत हिनौती गांव निवासी प्रीति साहू पत्नी सरोज साहू 22 वर्ष घर के अंदर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। बताया जा रहा है कि उसका मायका मनगवां थाना के बेलवा पैकन गांव में था और डेढ़ वर्ष पूर्व उसका विवाह रीति रिवाज के तहत हुआ था। जाने उसे ऐसी क्या सूझी की कमरे में लगे हुए पंखे मे रस्सी बांध कर उसने आत्महत्या कर ली ।
मायके पक्ष ने लगाया दहेज प्रताड़ना का आरोप : 22 वर्षीय प्रीति द्वारा उठाए गए आत्महत्या मामले को लेकर मायके पक्ष के लोगों ने दहेज के लिए ससुराल वालों के द्वारा प्रताड़ित किए जाने का आरोप लगाया है। उनका आरोप है कि विवाह के बाद से ही ससुराल पक्ष के लोग दहेज के लिए उसे परेशान कर रहे जबकि सामर्थ्य के हिसाब से उन्होंने विवाह के समय दहेज और उपहार आदि दिया था।
इसके बाद भी लालची प्रवृत्ति के लोगों ने दहेज के लिए उनकी पुत्री को अंततः मौत का रास्ता दिखा दिए। सूचना पाकर पहुंची पुलिस मर्ग कायम करके आत्महत्या मामले की जांच कर रही है।




