रीवा

रीवा से भी कई कांग्रेसी इस्तीफा देने की तैयारी में, जानिए क्या है वजह....

Aaryan Dwivedi
16 Feb 2021 11:44 AM IST
रीवा से भी कई कांग्रेसी इस्तीफा देने की तैयारी में, जानिए क्या है वजह....
x
Get Latest Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, Today News in Hindi, Breaking News, Hindi News - Rewa Riyasat

रीवा। पूर्व केन्द्रीय मंत्री एवं कांग्रेस के दिग्गज नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया के इस्तीफे के बाद से प्रदेश भर में कांग्रेसियों के इस्तीफों की लड़ी लग गई है। ज्योतिरादित्य के साथ ही उनके 20 समर्थक विधायकों ने भी इस्तीफा दे दिया है जिससे कमलनाथ सरकार पर सीधा संकट आ खड़ा हुआ है। वहीं रीवा में भी कई कांग्रेसी पार्टी से इस्तीफा देने का मन बना चुके हैं।

वैसे तो रीवा में सिंधिया समर्थक कम ही हैं परंतु सिंधिया के साथ हुए उपेक्षा को अधिकांश कांग्रेसजन पार्टी से ऊपर उठकर देख रहे हैं। लिहाजा जिले के कई कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता पार्टी से इस्तीफा देने की तैयारी कर रहे हैं। सूत्रों की माने तो विन्ध्य के लगभग सभी कांग्रेसी कार्यकर्ता भी सरकार होने के बावजूद भी लगातार उपेक्षा का शिकार होते आए हैं।

कुछ नेताओं का कहना है कि छोटे से काम के लिए भी हमें बेज्जत किया जाता है। रीवा में एक भी कांग्रेस विधायक न होने की वजह से हमें कांग्रेस के फेल्युअर कार्यकर्ता के रूप में देखा जाता है। रीवा रियासत को सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार रीवा आधा सैकड़ा नामी गिरामी कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता जल्द ही कांग्रेस को इस्तीफा सौंप कर भाजपा का दामन थाम सकते है।

Next Story