रीवा

रीवा : सगरा थाने के मनकहरी तालाब के समीप हुआ हृदय विदारक हादसा

Aaryan Dwivedi
16 Feb 2021 11:41 AM IST
रीवा : सगरा थाने के मनकहरी तालाब के समीप हुआ हृदय विदारक हादसा
x
Get Latest Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, Today News in Hindi, Breaking News, Hindi News - Rewa Riyasat

रीवा. अनियंत्रित हाइवा ने सामने से आ रहे बाइक सवारों को टक्कर मार दी। इस हृदय विदारक हादसे में दो लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। सूचना मिलते ही तत्काल पुलिस मौके पर पहुंची जिसने शवों को पोस्टमार्टम के लिए मर्चुरी में रखवा दिया। रोंगटे खड़े कर देेने वाला यह हादसा सगरा थाने के मनकहरी गांव में हुआ।

बैकुंठपुर थाने के मनवाही गांव निवासी रामकृपाल मिश्रा (40) व रविशंकर मिश्रा (45) बाइक में सवार होकर अपने गांव मनवाही जा रहे थे। सांयकाल करीब पांच बजे जैसे ही वे सगरा थाने के मनकहरी गांव के समीप पहुंचे तभी सामने से आ रहे हाइवा ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही तत्काल सगरा पुलिस मौके पर पहुंच गई। घटनास्थल का दृश्य रोंगटे खड़े कर देने वाला था। स्थानीय लोगों की मदद से तत्काल पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवा दिया। पुलिस ने परिजनों को घटना की सूचना भिजवाई है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक हाइवा चालक काफी तेज गति से वाहन चला रहा था जिससे यह हादसा हुआ है।

चालक को हिरासत में लेकर पुलिस कर रही जांच इस घटना के बाद तत्काल पुलिस ने चालक को भी हिरासत में ले लिया। वह वाहन खड़ाकर भागने की फिराक में था जिसे पुलिस ने पकड़ लिया। बाद में उसे थाने लाया गया जिससे घटना के संबंध में पूछताछ की जा रही है। वाहन को भी पुलिस ने जब्त कर थाने में खड़ा करा दिया है।

---------------------------- हाइवा ने बाइक सवारों को टक्कर मार दी थी जिसमें दो लोगों की मौत हुई है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवा दिया गया। वाहन को जब्त कर चालक को हिरासत में ले लिया गया है। परिजनों को घटना की सूचना भिजवाई गई है। अभिषेक खरे, थाना प्रभारी सगरा

Next Story