
- Home
- /
- मध्यप्रदेश
- /
- रीवा
- /
- रीवा : 'वैलेंटाइन डे'...
रीवा : 'वैलेंटाइन डे' पर खूनी खेल! प्रेमी की हत्या या आत्महत्या ?

रीवा। वेलेंनटाइन डे के अवसर पर समान थाना क्षेत्र के संजय नगर में एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। गोली किन परिस्थितियों में चली है, किसी ने हत्या की है या फिर आत्महत्या हुई है फिलहाल इस संबंध में पुलिस जांच कर रही है। युवक के शव को संजय गांधी अस्पताल के मर्चुरी में रखवाया गया है। पुलिस ने मृतक के दो दोस्तों को पूछतांछ के लिए हिरासत में लिया है। वहीं मृतक की महिला दोस्त से भी पूछतांछ की है।
जानकारी के अनुसार संजय नगर निवासी शुभम सोनी पुत्र रमाकांत सोनी 20 वर्ष शुक्रवार की शाम अपने मित्र रोहित पटेल पिता भैयालाल निवासी संजय नगर और विवेक सोंधिया पिता राम सोंधिया के साथ घर के पास बगीचे में बैठकर शराब पी रहा था। इस दौरान उसके साथी नमकीन-सिगरेट लेने बाजार की तरफ चले गए। करीब 20 मिनट बाद लौट कर आए तो शुभम खून से लथपथ हालत में आम के पेड़ के सहारे पड़ा हुआ था। उसके सीने में गोली लगी है। पिस्टल भी मौके से पाई गई। परिजनों ने तत्काल उसे उपचार के लिए संजय गांधी अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलते ही समान थाना की पुलिस पहुंच गई।
रिया नाम की लड़की से चल रहा था प्रेम प्रसंग मृतक के दोस्तों ने बताया कि शुभम किसी लड़की से बातचीत कर रहा था। लड़की से उसकी बहस बाजी भी हो रही थी। शुभम शराब के नशे में भी था। फिर हम लोग नमकीन लेने दुकान की तरफ आ गए थे। लौट कर पहुंचे तो शुभम खून से लथपथ हालत में पड़ा हुआ था।




