
- Home
- /
- मध्यप्रदेश
- /
- रीवा
- /
- रीवा वासियो के लिए...
रीवा वासियो के लिए खुशखबरी, रीवा से मुंबई जाना हुआ आसान, ट्रेन चालू ,10 जनवरी से होगी बुकिंग

रीवा। मुंबई-रीवा ट्रेन की लंबे समय से मांग पर मध्य रेलवे एक कदम बड़ा है। मध्य रेलवे पहलीबार मुंबई से रीवा के बीच वन ट्रिप स्पेशल ट्रेन 13 जनवरी को संचालित करेगा। यह ट्रेन 12 व 13जनवरी को रात 12.20 से मुंबई से रवाना होकर 13 जनवरी रात 10.30 बजे रीवा पहुंची। इसकी बुकिंग रेलवे काउंटर में 10 जनवरी से प्रांरभ होगी। इस ट्रेन का संचालन मध्य रेलवे करेगा। 15 कोच की ट्रेन में 12 शयनश्रेणी एक वातानुकूलित फस्र्ट क्लास और एक तृतीय श्रेणी वातानुकूलित शयनयान शामिल होगा। इस ट्रेन संचालन की जानकारी स्टेशन प्रबंधक के पास नहीं पहुंची है।
गौरतलब है कि लंबे समय से रीवा मुंबई के बीच यह ट्रेन चलाने की पश्चिम मध्य रेलवे से की जा रही है। लेकिन पश्चिम मध्य रेलवे को मुंबई टर्मिनल से ट्रेन संचालन का समय व मेंटीनेंस नहीं मिलने के कारण ट्रेन संचालित नहीं हो पाई है। जबकि इस ट्रेन का संचालित होने के लिए लगातार विंध्य के सांसद दबाव बना रहे है। इस मध्य रेलवे ने पहलीबार वन ट्रिप स्पेशल ट्रेन संचालित कर रहा है। इस ट्रेन में यात्रियों की संख्या व स्कोप को देखने के बाद मध्य रेलवे इसके फेर बढ़ा सकता है। इसके पहले उत्तर रेलवे ने रीवा बड़ोदार महामना एक्सप्रेस वन ट्रिप चलाई थी, लेकिन यात्रियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए नियमित कर दी है। वर्तमान में रीवा में आने वाली अधिकांश सप्ताहिक ट्रेन अन्य जोन की है।
लोगों को मिलेगा फायदा- बताया जा रहा है देश आर्थिक मायानगरी में बड़ी संख्या में विंध्य को लोग वहां काम करने क र रहे है। विंध्य से सीधी ट्रेन नहीं होने के कारण है इन यात्रियों को विहार व अन्य प्रदेश जाने वाली ट्रेनों का सहारा लेना पड़ता है लेकिन इन ट्रेनों में जगह नहीं मिल पाती है। इसे देखते हुए विंध्य से मुबंई को जोडऩे लंबे समय से ट्रेन मांग की जा रही है। इस वन ट्रिप चलने से लोगों की उम्मीद बढ़ी है।
राजकोट से हटे अतिरिक्त कोच, बढ़ी परेशानी रीवा राजकोट में में ट्रेन यात्रियों ने लगे अतिरिक्त कोच हटा दिए गए है। इससे यात्रियों की परेशानी बढ़ गई है। एक महीने के लिए इस ट्रेन में अतिरिक्त शयनयान कोच लगाया गया है। बताया जा रहा है कि इस ट्रेन में व्यापक स्तर की भीड़ चल रही है। कई बार इस ट्रेन में कोच बढ़ाने व फेरे बढ़ाने की मांग की गई है।




