
- Home
- /
- मध्यप्रदेश
- /
- रीवा
- /
- रीवा : मेडिकल स्टोर...

रीवा। मप्र के रीवा जिले में मेडिकल स्टोर में शुक्रवार रात आग भड़कने से उसके अंदर रखा सामान जलकर खाक हो गया। दमकल की मदद से आग पर काबू पाया गया। बताया गया कि नईगढ़ी सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र के समीप स्थित अमृत मेडिकल स्टोर व गुरु ट्रेडर्स को शुक्रवार रात प्रतिदिन की तरह संचालक दुकान बंद करके घर चले गए थे।
देररात डेढ़ बजे दुकान से अस्पताल के चिकित्सकों ने धुआं निकलते देखा तो पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने तत्काल फायर बिग्रेड को मौके पर बुलाया। दुकान का शटर खोला गया तो अंदर रखा पूरा सामान धू-धू कर जल रहा था। आग की लपटें विकराल रूप धारण कर चुकी थी।
दमकल की मदद से आग को बुझाने में दमकलकर्मियों के भी पसीने छूट गए। करीब घंटेभर की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। मेडिकल स्टोर के साथ पीडि़त की ट्रेडर्स की दुकान भी थी जिसका सामान भी आग की भेंट चढ़ गया। फिलहाल हादसे के कारण सामने नहीं आए है।
प्रथम दृष्ट्यिा बिजली तारों में शार्ट-सर्किट की वजह से आग लगने की बात सामने आई है। शिकायत मिलने पर पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है।




