
- Home
- /
- मध्यप्रदेश
- /
- रीवा
- /
- रीवा : फिर शर्मशार हुई...

रीवा। शुक्रवार को खाकी फिर शर्मशार हुई। लोकायुक्त पुलिस ने सीधी जिले के जमोड़ी थाना के पोड़ी चौकी प्रभारी प्रशिक्षु एसआई और मुंशी को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरतार किया है। आरोपियों ने तीन दिन पूर्व पकड़ी गई कच्ची शराब के प्रकरण में आरोपी न बनाने के लिए पांच हजार रुपए रिश्वत मांगी थी। लोकायुत पुलिस रीवा ने शुक्रवार को चार हजार रुपए रिश्वत लेते हुए आरोपी पीएसआई व मुंशी को रंगे हाथ गिरतार कर लिया गया।
आरोपियों के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारणअधिनियम के तहत प्रकरण पंजीवद्ध कर जांच में लिया गया है। दरअसल शिकायतकर्ता छोटेलाल पठारी ने लोकायुक्त पुलिस रीवा से शिकायत की थी कि पोड़ी चौकी प्रभारी तरूण बेदी अपने हमराह पुलिसकर्मियों के साथ तीन दिन पूर्व उसकेघर आए और देशी शराब बनाने का आरोप लगाते हुए घर की तलाशी भी ली। तलाशी में कुछ भी न मिलने के बाद उसको लातों से पीटा और 10 हजार रूपये की रिश्वत मांगी गई। उसके काफी अनुनय विनय करने पर पांच हजार रूपये में प्रकरण नहीं पंजीवद्ध करने का आश्वासन दिया। बताया कि चौकी प्रभारी 1 हजार रूपये तत्काल ले लिए और शेष चार हजार रूपये की व्यवस्था कर चौकी आने के लिए कहा। शिकायत कर्ता ने लोकायुक्त एसपी को बताया कि वह बेगुनाह होने के बावजूद उसको पुलिस द्वारा झूंठे मामले में फंसाकर अनावश्यक रूप से रिश्वत की मांग की जा रही थी। एसपी लोकायुक्त ने शिकायत की तशीश के उपरांत शुक्रवार सुबह टीम भेज कर आरोपी को रंगे हाथ गिरतार करने का निर्देश दिया। अल सुबह टीम पोड़ चौकी पहुंच गई। शिकायतकर्ता द्वारा चार हजार रूपये चौकी प्रभारी तरूण बेदी को देना चाहा लेकिन उसने मुंसी बाबूलाल रावत को देने को कहा। पहले ताक पर बैठी लोकायुक्त की टीम पहुंची और आरोपी मुंशी को घूस के पैसे केसाथ गिरतार कर लिया। इसके बाद चौकी प्रभारी द्वारा रिश्वत की राशि मुंशी को देने की बात की पुष्टि होने पर आरोपी पीएसआई को भी गिरतार कर लिया गया।




