रीवा

रीवा: फांसी पर लटकता मिला महिला का शव, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

Aaryan Dwivedi
16 Feb 2021 11:42 AM IST
रीवा: फांसी पर लटकता मिला महिला का शव, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप
x
Get Latest Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, Today News in Hindi, Breaking News, Hindi News - Rewa Riyasat

रीवा. शनिवार की शाम संदिग्ध परिस्थितियों ने नवब्याहता ने कमरे के अंदर फंदा डालकर आत्महत्या कर ली। घटना के पूर्व पति ने मारपीट की थी जिससे महिला नाराज थी। महिला के मायके पक्ष ने हत्या कर शव लटकाने का आरोप लगाया है। घटना लौर थाने के उमरी गांव की है। यहां रहने वाली प्राची सिंह पति नरेन्द्र सिंह (28) शनिवार दोपहर घर में अकेले थी। इसी दौरान उसने कमरे में फंदा डाल लिया। परिजनों को घटना की जानकारी सांयकाल उस समय हुई जब वे घर वापस आए। कमरे के अंदर गए तो वहां शव लटक रहा था। सूचना पर पुलिस ने घटनास्थल को सुरक्षित करवा दिया।

शिकायत पर पुलिस जांच में जुटी रविवार सुबह सीन आफ क्राइम यूनिट के वरिष्ठ वैज्ञानिक अधिकारी डॉ. आरपी शुक्ला के साथ पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। घर में पुलिस को महिला की टूटी हुई चुडिय़ां मिली हैं। घटना के पूर्व पति-पत्नी का झगड़ा हुआ था जिसमें पति ने उसके साथ मारपीट कर दी थी। महिला के मायके पक्ष ने महिला की हत्या कर शव को लटकाने का आरोप लगाया है। महिला की शादी वर्ष 2012 में हुई थी और मायका सीधी के जमोड़ी थाना क्षेत्र में है। पुलिस ने मर्ग कायम कर घटना की जांच शुरू कर दी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद ही पूरा मामला सामने आएगा।

इधर, युवक ने फंदा डालकर की आत्महत्या एक युवक ने फंदा डालकर आत्महत्या की है। रायपुर कर्चुलियान थाने के चोरगढ़ी निवासी राहुल शुक्ला पिता रामनारायण (२८)निवासी चोरगढ़ी थाना रायपुर कर्चुलियान ने शनिवार की शाम कमरे के अंदर लोवर से फंदा लगाकर झूल गया था। सांयकाल पत्नी कमरे में चाय लेकर गई तो उसे फंदे में लटकते देखा। घटना से अफरा-तफरी का माहौल निर्मित हो गया। शोर शराबा सुनकर परिवार के लोग पहुंचे जिन्होंने उसे नीचे उतारा। युवक को उपचार के लिए संजय गांधी अस्पताल लाया गया जहां प्राथमिक परीक्षण के बाद चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। उसने किन कारणों के चलते यह आत्मघाती कदम उठाया है इसका खुलासा नहीं हो पाया है। पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है।

Next Story