रीवा

रीवा: पार्षद नम्रता पर बच्चे के अपहरण का आरोप, नामजद रिपोर्ट के बाद भी पुलिस नहीं कर रही कोई कार्रवाई

Aaryan Dwivedi
16 Feb 2021 11:41 AM IST
रीवा: पार्षद नम्रता पर बच्चे के अपहरण का आरोप, नामजद रिपोर्ट के बाद भी पुलिस नहीं कर रही कोई कार्रवाई
x
Get Latest Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, Today News in Hindi, Breaking News, Hindi News - Rewa Riyasat

पीडि़त परिवार ने पुलिस प्रशासन पर लगाए गंभीर आरोप, आईजी को सौंपा ज्ञापन

रीवा। अक्सर विवादों में रहने वाली वार्ड 13 की पार्षद नम्रता सिंह व उनके पति संजय सिंह पर अपहरण का मामला दर्ज होने के बाद भी पुलिस उनकी गिरफ्तारी करने से कतरा रही है। पुलिस की इस हीलाहवाली पर शिकायतकर्ता पीडि़त परिवार ने ऐतराज किया है व पुलिस पर गंभीर आरोप लगाते हुए कार्यवाही की मांग की है। इस संबंध में पीडि़त परिवार ने सोमवार को आईजी को ज्ञापन भी सौंपा है।

पीडि़त उपेन्द्र सिंह पिता जयराम सिंह निवासी ग्राम भैंसवाही वार्ड क्रमांक 4 थाना मझौली ने बताया कि पांच दिन पूर्व वह पत्नी गीता सिंह एवं नाती विवान सिंह उर्फ युग सिंह के साथ स्कूटी से अपने खेत जा रहे थे। जैसे ही वह मझौली कामर्स एवं आर्ट कालेज के पास पहुंचे तो पीछे से एक बोलेरो ने पीछा किया। आगे जाकर जब अपनी स्कूटी रोका तो उसमें रीवा वार्ड 13 की पार्षद नम्रता सिंह को देखते ही पहचान लिया। इसके साथ ही बोलेरो में पार्षद के पति संजय सिंह सहित दो अन्य महिलाएं मुंह में कपड़ा बांधकर बैठी हुई थीं। उन्होंने बोलेरो से उतरकर उनके नाती विवान को छीन लिया, साथ ही मुझे एवं मेरी पत्नी को जबरन गाड़ी में बैठा लिया। इसके बाद पार्षद नम्रता ङ्क्षसह के फोन करने पर दो लोग स्कूटी मे सवार होकर आए और मेरे साथ मारपीट की। दोनों लोगों को नम्रता सिंह ने सौसौ रूपये की गड्डी थमाई। इसके बाद बोलेरो में सवार सभी लोगों ने मेरे और मेरी पत्नी के साथ मारपीट की। इसके बाद मेरा मोबाइल छीन लिया और रीवा लाकर नये बस स्टैंड में छोड़ दिया।

मैंने मामले की शिकायत मझौली थाने में दर्ज कराई, जिसके बाद पुलिस ने मामला तो दर्ज किया लेकिन पुलिस पार्षद व उसके पति को गिरतार नहीं कर रही है। जबकि इनके पकड़ जाने के बाद अन्य आरोपियों को पकडऩे में पुलिस को मदद मिलेगी।

Next Story