
- Home
- /
- मध्यप्रदेश
- /
- रीवा
- /
- रीवा: तेज रफ्तार ट्रक...

रीवा। तेज रफ्तार ट्रक ने एक बार फिर सड़क पार कर रही मासूम की जिंदगी छीन ली है। यह घटना जिला मुख्यालय से तकरीबन 60 किलोमीटर दूर जिले के गढ थाना अंतर्गत अगडाल की बताई गई है। मंगलवार की सुबह मानसी पटेल पुत्री नीलेश पटेल 5 वर्ष आंगनबाड़ी केंद्र से पढ़कर कुछ सामान खरीदने सड़क पार कर रही थी। उसी समय सामने की ओर से आ रहे ट्रक क्रमांक यूपी 65 एपी 4002 तेज रफ्तार से उसे कुचल दिए और मौके से फरार हो गया। जिससे मासूम की मौके पर मौत हो गई। घटना के बाद नाराज स्वजनों ने नेशनल हाईवे 30 पर धरना दे दिए। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने स्वजनों को समझाइश दी। डेढ़ घंटे तक चले मान मनोबल के बाद मामला शांत हो गया। आक्रोशित लोग दुर्घटना के लिए आंगनबाड़ी और स्कूल स्टाप को दोषी बताते हुए उनके खिलाफ मामला दर्ज किए जाने की मांग कर रहे थे। उनका कहना था कि इस दुर्घटना के बाद भी ्रउक्त स्टाप नही निकला।
आंगनबाड़ी कार्यकर्ता पर आरोप आंगनबाड़ी कार्यकर्ता पर स्वजनों ने आरोप लगाया है कि स्कूल पढने वाली छात्राओं की देखरेख वह नहीं करती हैं। हाइवे के बगल में स्कूल व आंगनवाडी होने के कारण जब कभी भी बधो बाहर निकले तो आंगनवाडी कर्मचारी व स्कूल में पदस्थ शिक्षकों को चाहिए कि वे छात्रों पर नजर रखें लेकिन उनकी लापरवाही के चलते मानसी पटेल काल के गाल में समा गई है।
सडक दुर्घटना में मासूम की मौत हुई है। स्वजनों ने नेशनल हाईवे पर जाम लगा दिया था। समझाइस के बाद वह मान गए हैं। पुलिस ने ट्रक मालिक समेत दुर्घटना कार्य वाहन के विरुद्घ मामला दर्ज कर लिया है। वाहन व चालक की तलाश की जा रही हैं। -विनोद सिंह, थाना प्रभारी गढ़।




