रीवा

रीवा के हवाई पट्टी को लेकर आई बड़ी खबर, पढ़िए.....

Aaryan Dwivedi
16 Feb 2021 11:41 AM IST
रीवा के हवाई पट्टी को लेकर आई बड़ी खबर, पढ़िए.....
x
Get Latest Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, Today News in Hindi, Breaking News, Hindi News - Rewa Riyasat

रीवा। हवाई पट्टी का उन्नयनन पूरा होने के बावजूद अभी नियमित उड़ान के लिए और इंतजार करना पड़ेगा। वजह है रीवा से नियमित उड़ान के लिए विमान कंपनियों का आगे नहीं आना। नागरिक उड्डयन विभाग तीन बार निविदा जारी कर चुका है। इसके बाद भी कोई कंपनी रीवा से नियमित उड़ान सेवा चलाने के लिए तैयार नहीं है। यही कारण है कि अब तक उड़ान सेवा रीवा से प्रांरभ नहीं हो पाई है। इसके बाद अब चौथी बार नागरिक उड्डन विभाग ने निविदा निकाली है।

बताया जा रहा है कि छोटे शहरों को बड़े अंतर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट से जोडऩे के 100 शहरों में हवाई सेवा प्रांरभ होना है। इसमें रीवा शामिल है। इसके लिए रीवा हवाई पट्टी के 300 मीटर का उन्नयनन किया गया है। जिससे की 30 सीटर तक हल्के विमान उतर सके। इसका काम भी वर्ष 2018 में पूरा हो गया है। इसके बाद अब घरेलू उड़ान प्रांरभ करने का लोग इंतजार कर रहे है।

ह्वाइट टाइगर सफारी में आएंगे विदेशी सैलानी- हवाई सेवा प्रांरभ होने से पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा। हवाई सेवा प्रांरभ होने से बड़ी संख्या में विदेशी सैलानी ह्वाइट टाइगर सफारी देखने रीवा आएंगे। बताया जा रहा है कि अभी हवाई सेवा प्रांरभ नहीं होने के कारण लोग जबलपुर, भोपाल एवं इलाहाबाद से जा रहे है। इसके पहले हवाई सेवा प्रांरभ कर 9 सीटर की एयर टैक्सी चलाई गई थी। लेकिन हवाई पट्टी का उन्नयन होने के कारण इसे बंद कर दिया गया गया था।

Next Story