
- Home
- /
- मध्यप्रदेश
- /
- रीवा
- /
- रीवा : कार-ऑटो से...
रीवा : कार-ऑटो से टकराते हुए डिवाइडर पर चढ़ी, 6 चोटिल, तीन....

रीवा. जिले में सड़क दुर्घटनाएं बढ़ गई हैं। हर रोज सड़क दुर्घटना में लोग मारे जा रहे हैं। गुरुवार दोपहर 11 बजे मनगवां-चाकघाट हाइवे पर कार बेकाबू हो गई। कार, ऑटो से टकराते हुए डिवाइडर पर चढ़ गई। हादसे में आधा दर्जन से ज्यादा लोग घायल हो गए हैं। घायलों को गंगेव सीएचसी पहुंचाया गया। जिसमें तीन की हालत गंभीर होने पर संजय गांधी अस्पताल में भर्ती किया गया है। बताया गया कि गुरुवार दोपहर गढ़ थाना क्षेत्र में स्थित मनगवां-चाकघाट हाइवे पर धाराबीघा गांव के सामने कार और ऑटो के बीच जोरदार टक्कर हो गई। कार बेकाबू होकर डिवाइड पर चढ़ गई। ऑटो पर बैठे आधा दर्जन सवारियां घायल हो गईं। मौके से कार का चालक फरार हो गया। हादसे की सूचना के बाद राहगीरों और ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। जैसे-तैसे घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया।
आए दिन हो रहे हादसे तेज रफ्तार चाल और हाइवे की बनावट में गड़बड़ी के चलते आए दिन हादसे हो रहे हैं। कुछ रोज पहले ही गुढ बाईपास में हादसे में नौ लोगों की जान चली गई थी।




