रीवा

रीवा: एक ही रात में 3 महिलाओं ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, जानिए क्यों उठाया ऐसा आत्मघाती कदम

Aaryan Dwivedi
16 Feb 2021 11:42 AM IST
रीवा: एक ही रात में 3 महिलाओं ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, जानिए क्यों उठाया ऐसा आत्मघाती कदम
x
Get Latest Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, Today News in Hindi, Breaking News, Hindi News - Rewa Riyasat

रीवा. बीते 24 घंटे के दौरान तीन महिलाओं ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। उक्त घटनाएं सिरमौर, सिविल लाइन व लौर थाना क्षेत्रों में हुई हैं। संबंधित थानों की पुलिस ने मर्ग कायम कर घटना की जांच शुरू कर दी है। सिरमौर में रहने वाली आरती द्विवेदी पति मनोज द्विवेदी (40) ने गुरुवार शाम आत्मघाती कदम उठा लिया। दोपहर में बच्चे स्कूल चले गए थे। शाम को जब वापस आए तो अंदर मां का शव लटक रहा था।

आत्मघाती कदम से मुहल्ले में मचा हड़कंप घटना से पूरे मोहल्ले में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई जिसने घटनास्थल को सुरक्षित करा दिया। शुक्रवार सुबह एफएसएल टीम के वरिष्ठ वैज्ञानिक अधिकारी डॉ. आरपी शुक्ला के साथ पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। महिला ने किन कारणों के चलते ही आत्मघाती कदम उठाया है इसका अभी तक पता नहीं चल पाया है। महिला के घर से गांजा का चिलम, बीड़ी व जले टुकड़े बरामद हुए है। आशंका है कि महिला के घर में कोई आया था जिसकी वजह से उसने यह कदम उठाया है। करीब सालभर पूर्व महिला के पति की मौत हो चुकी है। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।

महिला ने की आत्महत्या लौर थाना अन्तर्गत ग्राम उमरी महापात्रन टोला निवासी सपना कोल पति अमरनाथ काल (२३) ने गुरुवार की रात आत्महत्या की है। महिला का पति बाहर रहता था और घर में वह सास-ससुर के साथ रहती थी। गुरुवार रात वह खाना खाकर कमरे में सोने चली गई। देर रात उसने यह कदम उठा लिया। सुबह दस बजे तक जब महिला कमरे से बाहर नहीं निकली तो परिजन दरवाजा तोड़कर अंदर गए जहां उसका शव लटक रहा था। इस दौरान पुलिस मौके पर पहुंच गई जिस पर पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। महिला की शादी साल भर पूर्व हुई थी और उसका मायका डढ़वा थाना गुढ़ में था। घटना की सूचना पर मायके पक्ष के लोग भी पहुंच गए जो ससुराल वालों पर प्रताडि़त करने का आरोप लगा रहे थे।

घरेलू विवाद में महिला ने लगाया फंदा घरेलू विवाद पर महिला ने गुरुवार की रात आत्महत्या की है। सिविल लाइन थाने के गोलपार्क निवासी उर्मिला गुप्ता पति भारत उर्फ बाबा गुप्ता (31) ने गुरुवार की रात कमरे के अंदर फंदा डाल कर झूल गई थी। इस दौरान परिजन कमरे के अंदर पहुंच गए जिन्होंने महिला को लटकते देखा। तत्काल उसे नीचे उतारकर परिजन उसे अस्पताल लेकर आए जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। महिला का घर में विवाद हुआ था जिसके चलते आत्महत्या की बात सामने आ रही है।

Next Story