रीवा

रीवा: आधी रात घर में अकेली थी दो बहनें, घुस आए 3 युवक और पकड़कर....

Aaryan Dwivedi
16 Feb 2021 11:40 AM IST
रीवा: आधी रात घर में अकेली थी दो बहनें, घुस आए 3 युवक और पकड़कर....
x
Get Latest Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, Today News in Hindi, Breaking News, Hindi News - Rewa Riyasat

हाल ही में अपराध का एक मामला रीवा से सामने आया है. जी हाँ, इस मामले को मध्य प्रदेश के रीवा का बताया जा रहा है जो दो बहनों के साथ आधी रात को गैंगरेप हुआ है. मिली जानकारी के मुताबिक इस मामले में पीड़ितों ने बताया कि तीन बदमाश जबरन उनके घर में घुस आए और बड़ी बहन के साथ बलात्कार किया जबकि छोटी बहन के साथ अश्लील हरकतें करते रहे. वहीं इस मामले में पुलिस ने मामला दर्ज कर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर हिरासत में ले लिया है.

इस मामले में बताया गया कि गढ़ थाना क्षेत्र में रहने वाली दो लड़कियां 19 नवंबर की रात घर में अकेली थी और रात करीब 12:00 बजे 3 की संख्या में युवक उनके घर में घुस आए और इस दौरान एक आरोपी ने 17 वर्षीय किशोरी को कमरे में बंधक बनाकर उसके साथ बलात्कार किया. इस दौरान दो युवक छोटी बहन के साथ अश्लील हरकत करते रहें और अपने नापाक इरादों को अंजाम देकर तीनों युवक मौके से फरार हो गए. इस मामले में दोनों लड़कियों ने बताया जब परिजन वापस आए तब उन्होंने घटना की जानकारी दी और बीते गुरुवार की रात परिजन दोनों को लेकर थाने पहुंचे और शिकायत दर्ज कराई.

इस मामले में पुलिस ने आरोपी के खिलाफ 376 का मामला दर्ज किया है और छोटी बहन के साथ छेड़खानी करने पर दो युवकों के खिलाफ 354 का मामला दर्ज किया है. वहीं पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है जिनसे घटना के संबंध में पूछताछ की जा रही हैं और तीसरे आरोपी की तलाश जारी हैं.

Next Story