रीवा

रीवा : आईटीआई परिसर के समीप 12 एकड़ जमीन पर बनेगा खेल मैदान, कुछ ऐसी होगी ईमारत

Aaryan Dwivedi
16 Feb 2021 5:54 AM GMT
रीवा : आईटीआई परिसर के समीप 12 एकड़ जमीन पर बनेगा खेल मैदान, कुछ ऐसी होगी ईमारत
x
Get Latest Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, Today News in Hindi, Breaking News, Hindi News - Rewa Riyasat
रीवा. सबकुछ समय पर हुआ तो डेढ़ साल बाद जिले की खेल प्रतिभाएं खेल परिसर के मैदान में उड़ान भरती नजर आएंगी। खेल प्रतिभा में निखार लाने के लिए यहां प्रशिक्षण प्राप्त कर सकेंगी। स्पोट्र्स कॉम्प्लेक्स का निर्माण शुरू होने से यह उम्मीद बढ़ गई है। आइटीआइ परिसर के समीप 12 एकड़ जमीन पर खेल परिसर की आधारशिला रखी जा रही है। निर्माण एजेंसी पीआइयू है। जिसने कार्य शुरू करा दिया है। डेढ़ साल में कार्य पूरा करना है। पूरे प्रोजेक्ट पर करीब 10 करोड़ रुपए खर्च होने का अनुमान है। पीआइयू ने स्पोट्र्स कॉम्प्लेक्स की जो डिजाइन तैयार की है। वैसा भवन तैयार होने के बाद जिले की खूबसूरत इमारतों में यह इमारत भी गिनी जाएगी। मेहराबदार भवन आकर्षण का केंद्र होगा। खेल एवं युवा कल्याण विभाग का दावा है कि खेल परिसर में एथलेटिक्स के लिए स्पेशल ट्रैक बनाए जाएंगे। जहां धावक मैराथन जैसी दौड़ की अनुभूति प्राप्त कर सकेंगे। मालूम हो कि खेल परिसर के अभाव में खेल प्रतिभाओं को बेहतर मौके नही मिल पा रहे थे। हुनर होने के बावजूद उसे निखारा नहीं जा सकता था। स्पोट्र्स कॉम्प्लेक्स में प्रशिक्षकों की नियुक्तियां होंगी। क्रिकेट को छोडक़र लगभग हर तरह के खेल प्रशिक्षक रहेंगे जो खिलाडिय़ों को ट्रेनिंग देने का कार्य करेंगे। लौटेगा फुटबाल और हॉकी का जमाना खेल एवं युवा कल्याण अधिकारी राजेश शाक्य की माने तो स्पोट्र्स कॉम्प्लेक्स के मैदान पर फुटबाल, हॉकी, वालीबॉल, एथलेटिक्स, बास्केटबॉल जैसी प्रतियोगिताएं तो होंगी ही, कुश्ती, कराते, बैडमिंटन के लिए कोर्ट बनेंगे। उनका मानना है कि खुद का मैदान तैयार होने से फुटबॉल और हॉकी के खेल को सबसे अधिक तवज्जो मिलेगी। फुटबाल रीवा का प्रिय खेल रहा है। वहीं हॉकी अपने बुरे दौर से गुजर रही है।
बढ़ जाएंगे प्रतियोगिताओं के आयोजन
खुद के संसाधन होने से खेल प्रतियोगिताएं पहले से अधिक होने लगेंगी। मैदान के लिए दूसरों पर आश्रित नहीं होना पड़ेगा। संभाग स्तरीय प्रतियोगिताओं के साथ प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिताओं के आयोजन के मौके बढ़ जाएंगे। इससे खेल स्पर्धाओं की स्पर्धा बढ़ेगी।
Aaryan Dwivedi

Aaryan Dwivedi

    Next Story