
- Home
- /
- मध्यप्रदेश
- /
- रीवा
- /
- रीवा: अब विधायक से भिड़...
रीवा: अब विधायक से भिड़ गए जोगिनहाई टोल प्लाज़ा के कर्मचारी, दो गिरफ्तार

रीवा. रविवार को रीवा से मऊगंज की ओर अपने वाहन से जा रहे मऊगंज विधायक प्रदीप पटेल के साथ टोल कर्मियों के द्वारा अभद्रता किए जाने का मामला प्रकाश में आया है। जिसके बाद विधायक धरने पर बैठ गए जानकारी मिलते ही रायपुर कर्चुलियान तहसीलदार एवं थाना प्रभारी मौके पर पहुंचे व विधायक की शिकायत को सुना। इसके बाद दो टोल कर्मचारियों को रास्ता रोके जाने के मामले में पुलिस ने विधायक की शिकायत पर हिरासत में लिया है। साथ ही अधिकारियों ने मामले की जांच कराए जाने का आश्वासन दिया है। इसके बाद विधायक ने अपना धरना समाप्त किया।
क्या है मामला इस संबंध में मिली जानकारी के मुताबिक रविवार की दोपहर 12.30 बजे मऊगंज विधायक प्रदीप पटेल अपने वाहन में सवार होकर रीवा से मऊगंज की ओर जा रहे थे उनके साथ पूर्व महापौर वीरेंद्र गुप्ता भी साथ में थे, वह जैसे ही जोगिनहाई टोल प्लाजा के समीप पहुंचे वहां पर मौजूद टोल कर्मचारियों के द्वारा उनके वाहन को रोक लिया गया। जबकि वाहन में मौजूद उनके गन मैन ने बताया कि वाहन में विधायक बैठे हुए है इसके बाद भी कर्मचारी मामने को तैयार नहीं थे। टोल प्लाजा में काम करने वाले कर्मचारियों ने उनके वाहन को आगे नहीं बढऩे दिया जिसके बाद टोल प्लाजा में हंगामा शुरू हो गया। देखते ही देखते स्थित बेकाबू होने लगी नाराज विधायक टोल प्लाजा के बगल में धरने पर बैठ गए।
नही मिले नियमित कर्मचारी बताया गया कि विधायक मऊगंज ने वहां पर काम करने वाले कर्मचारियों के बारे में जानकारी भी ली मौके पर जितने भी कर्मचारी टोल प्लाजा पर काम कर रहे थे वह कंपनी के नियमित कर्मचारी नहीं थे। साथ ही किसी भी कर्मचारी का पीएफ भी नहीं कट रहा था जिसके बाद विधायक मऊगंज कलेक्टर एवं एसपी से बात की तत्काल वहां पर रायपुर कर्चुलियान तहसीलदार ममता पटेल व थाना प्रभारी जोगिनिहाई टोल प्लाजा पहुंच गए। बताया जाता है कि इस पूरे मामले में एमपीआरडीसी की भी भूमिका संदिग्ध है इस मामले पर भी विधायक ने नाराजगी जताई है। लगभग तीन घंटे तक टोल प्लाजा जोगिनहाई में हंगामे की स्थिति बनी रही। हालांकि बाद में पुलिस ने टोल प्लाजा के 2 कर्मचारियों को हिरासत में लिया और उनके खिलाफ अनावश्यक रास्ता रोके जाने का मामला धारा 141 के तहत दर्ज कर लिया गया है।




