रीवा

महिला DSP को परेशान कर रहा था मनचला युवक, मामला हुआ दर्ज : REWA NEWS

Aaryan Dwivedi
16 Feb 2021 11:42 AM IST
महिला DSP को परेशान कर रहा था मनचला युवक, मामला हुआ दर्ज : REWA NEWS
x
Get Latest Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, Today News in Hindi, Breaking News, Hindi News - Rewa Riyasat

खजूरी सड़क इलाके में पुलिस अकादमी में ट्रेनिंग कर रही एक महिला डीएसपी के साथ छेड़खानी का मामला सामने आया है। उनको एक मनचला पिछले छह माह से परेशान कर रहा था। जिसकी शिकायत के बाद मामला दर्ज किया गया है। आरोपित की तलाश में पुलिस रीवा रवाना होने की तैयारी कर रही है।

खजूरी सड़क थानाप्रभारी एलडी मिश्रा ने बताया कि 30 वर्षीय प्रशिक्षु डीएसपी पुलिस अकादमी में ट्रेनिंग कर रही है। जहां जुलाई 2019 से उनको एक मनचला परेशान कर रहा था। पूर्व में उन्होंने उसको समझाने की कोशिश की, लेकिन वह नहीं माना। वह उनका पीछा कर परेशान करता आ रहा था।

कई बार युवक को पुलिस में शिकायत करने की भी धमकी दी, लेकिन वह नहीं माना और महिला डीएसपी को लगातार परेशान करता रहा। हद तक तब हो गई, जब उसने महिला का मोबाइल नंबर पता करने के प्रयास शुरू कर दिए। मोबाइल नंबर मिलने के बाद उसने अश्लील मैसेज भेजना शुरू कर दिए थे।

आखिरकार परेशान होकर प्रशिक्षु महिला डीएसपी ने गुस्र्वार को इसकी शिकायत दर्ज कराई, जिस पर प्रकरण दर्ज कर लिया गया। प्रारंभिक जानकारी के आधार पर पुलिस आरोपी की कुंडली खंगाल रही है, जिसमें पता चला है कि आरोपी युवक रीवा का रहने वाला है और वहीं से अश्लील मैसेज भेजता था। आरोपित की पहचान होने के बाद रीवा निवासी युवक को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस रवाना हो चुकी है।

Next Story