रीवा

महिलाओं ने नगर निगम कर्मचारी की पकड़ी कालर, मच गया हंगामा : REWA NEWS

Aaryan Dwivedi
16 Feb 2021 11:43 AM IST
महिलाओं ने नगर निगम कर्मचारी की पकड़ी कालर, मच गया हंगामा : REWA NEWS
x
Get Latest Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, Today News in Hindi, Breaking News, Hindi News - Rewa Riyasat

रीवा. शहर के रतहरा में सडक़ के किनारे का अतिक्रमण हटाने पहुंचे ननि अमले से जमकर विवाद हुआ। यहां महिलाओं ने नगर निगम कर्मचारी की कालर पकड़ कर झूमा-झटकी की। इसके बाद दबंगई पूर्वक वाहन से जब्त सामग्री उतार ली है। महिलाओं का उग्र रुप देखकर नगर निगम के कर्मचारी बैकफुट पर आ गए और पूरा अमला बैरंग लौट आया।

नगर निगम को रतहरा में सडक़ के किनारे गाय व भैंस लाकर बेचने वालों द्वारा तंबू बनाकर सडक़ अवरूद्ध करने और सडक़ पर ही गाय व भैंस बांधने की शिकायत मिली थी। इस पर र्कारवाई करने नगर निगम का अमला पहुंचा तो मवेशी व्यापारियों ने महिलाओं का आगे कर दिया। सडक़ में रखी सामग्री जैसे ही निगमकर्मी जब्त कर शुरु किया तो महिलाओं ने विरोध शुरु कर दिया। विरोध के दौरान एक महिला ने उडऩदस्ता दल के प्रमुख अच्छेलाल पटेल की कालर पकड़ ली। इसके बाद दूसरी महिला वाहन में चढक़र जब्त सामग्री नीचे उतारने लगी।

इस पर नगर निगम के कर्मचारियों ने विरोध किया तो महिलाएं झूमा-झटकी करने लगी। महिलाओं के उग्र तेवर देखकर नगर निगम कर्मचारियों और पूरा अमला बैरंग लौट आया।। अमले में कोई महिला नहीं होने के कारण नगर निगम अमला असहाय देखता रहा और इसके बाद बिना कार्रवाई किए उनको वापस लौटना पड़ा है। इस घटना को लेकर अभी नगर निगम कर्मचारियों ने पुलिस में शिकायत नहीं की है। जबकि नगर निगम के उच्च अधिकारियों को घटना की जानकारी दे दी गई है।

पहले किराया दिया अब हटने को तैयार नहीं- बताया जा रहा है कि पहले इस स्थान का किराया देकर व्यापारी यूपी व बिहार से दुधारू भैंस व गाय लाकर व्यापार कर रहे थे। लेकिन कुछ दिनों बाद अब वह सडक़ के किनारे इस रिक्त स्थान पर कब्जा जमा लिया है। इसे लेकर स्थानीय लोग विरोध करते हैं । इस संबंध में प्राप्त शिकायत के आधार पर कार्रवाई करने के लिए निगम का अमला पहुंचा था।

Next Story