रीवा

मध्यप्रदेश में 'कोरोना' वायरस की दहशत, 180 से ज्यादा संदिग्ध मरीज मिले, BHOPAL से 28 मरीज़ REWA से 1 इस तरह हर शहर में फ़ैल रहा, हड़कंप

Aaryan Dwivedi
16 Feb 2021 11:44 AM IST
मध्यप्रदेश में कोरोना वायरस की दहशत, 180 से ज्यादा संदिग्ध मरीज मिले, BHOPAL से 28 मरीज़ REWA से 1 इस तरह हर शहर में फ़ैल रहा, हड़कंप
x
Get Latest Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, Today News in Hindi, Breaking News, Hindi News - Rewa Riyasat

भोपाल। देश में कोरोना वायरस को लेकर हड़कंप मचा हुआ है। मध्यप्रदेश में इसके 180 नए संदिग्ध मरीज मिले हैं। नागरिक उड्डयन विभाग ने बीते दो दिनों में भोपाल समेत प्रदेश के अन्य हवाई अड्डों पर चिन्हित किए गए यात्रियों की सूची स्वास्थ्य विभाग को सौंपी है। इसमें भोपाल के भी 28 लोग हैं। यह वे लोग हैं, जो कुछ समय पहले ही विदेश से लौटे हैं।

विभाग ने इस सूची के आधार पर सभी जिलों को इन पर नजर रखने को कहा है। इन यात्रियों को 14 दिन तक होम आइसोलेशन में रखा जाएगा। इस दौरान या एक माह बाद इनकी तबीयत खराब होती है तो इसकी सूचना तत्काल विभाग के आला अधिकारियों को दी जाएगी। मालूम हो कि प्रदेश में संदिग्धों की संख्या बढ़कर अब 600 हो गई है। हालांकि अब 600 हो गई है। हालांकि अब तक किसी व्यक्ति में कोरोना वायरस की पुष्टि नहीं है।

नहीं लिए गए सैंपल राहत वाली बात यह है कि सभी 180 यात्री पूरी तरह से स्वस्थ हैं। इनमें वायरल फीवर या अन्य संक्रमण के लक्षण भी नहीं मिले हैं। लिहाजा इनके स्वाब के नमूनों को जांच के लिए भेजने की जरूरत नहीं पड़ी है। हालांकि एक माह के भीतर इन्हें किसी प्रकार का संक्रमण होता है तो सैंपल की जांच कराई जाएगी।

दो बड़े आयोजन हुए रद्द स्वास्थ्य आयुक्त प्रतीक हजेला की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि प्रदेश में बड़े स्तर प होने वाले आयोजनों को निरस्त किया जाए। इसके साथ ही कर्मचारियों को बाहर जाने पर रोक लगा दी है। इसके बाद कलेक्टर तरुण पिथोड़े ने कलियासोत ग्राउंड पर होने वाले एडवेंचर स्पोर्ट्स और रंग रन को स्थगित कर दिया है।

कोरोना वायरस से ऐसे बचें

-पानी उबालकर पियें, आहार में विटामिन सी, जिंक और विटामिन बी कॉम्प्लेक्स देने वाले पदार्थों की मात्रा बढ़ाएं, स्वच्छता पर खास ध्यान दें। तुलसी, अदरक, काली मिर्च, मिश्री और कुछ बूंदे नींबू की डालकर काढ़ा बनाकर पीयें। गिलोय का सेवन सुबह खाली पेट करना फायदेमंद होता है। भोजन में सब्जियों का सूप भी ले सकते हैं। किसी भी प्रकार का पेय पदार्थ (कोल्ड ड्रिंक्स) आइस्क्रीम कुल्फी आदि खाने से बचें। किसी भी प्रकार का डिब्बा बंद भोजन, पुराना बर्फ का गोला, सील बंद दूध और इसी दूध से बनी मिठाइयां जो 48 घंटे से पहले बनी हो, उसे खाने से बचें। कोरोना वायरस से बचने के लिए अपने हाथों को साबुन या गर्म पानी से धोएं। खांसते और छींकते वक्त नाक और मूंह को किसी टिश्यू पेपर या रुमाल से ढकें, क्योंकि ये वायरस छींक से भी फैलता है।

रीवा। दुनिया भर में खौफ फैलाने वाले कोरोना वायरस ने रीवा में भी दस्तक दे दी है। यहां भी एक संदिग्ध मरीज सामने आया है। जिसे जिला चिकित्सालय में चिकित्सकों की सतत निगरानी में रखा गया है। उसके सेंपल लेकर जांच के लिए पुणे भेज दिया गया है। उधर एहतियातन जिला चिकित्सालय से लेकर संजय गांधी अस्पताल में चिकित्सक व पैरामेडिकल स्टाफ मास्क लगा कर इलाज कर रहे हैं। कोरोना को लेकर लगातार जागरुकता भी फैलाई जा रही है। चिकित्सकों का कहना है कि जागरुकता ही कोरोना का इलाज है।

पिछले एक माह से कोरोना दुनिया भर में चर्चा का विषय बना हुआ है। लोग इस वायरस से खौफजदा हैं। दुनिया के कई देशों समेत भारत में भी इसके आधा सैकड़ा से अधिक संदिग्ध एवं पॉजिटिव मरीज सामने आ चुके हैं। जिसके चलते नेशनल हेल्थ आर्गनाइजेशन ने पूरे देश में अलर्ट जारी कर रखा है। इस बीच रीवा में एक संदिग्ध मरीज सामने आने से दहशत और भी बढ़ गई है। बताया गया है कि रीवा का रहने वाला एक युवक गत दिवस दुबई से यात्रा करके रीवा पहुंचा था।

दिल्ली हेल्थ मिनीस्ट्री से इसकी जानकारी स्थानीय स्वास्थ्य अमले को दी गई। लिहाजा स्वास्थ्य विभाग ने उक्त युवक से संपर्क किया। इसके बाद उसे जांच के लिए जिला अस्पताल बुलाया गया। यहां पर जांच के दौरान युवक में सर्दी-जुकाम की शिकायत पाई गई। जिसके चलते चिकित्सकों ने युवक को कोरोना संदिग्ध माना। लिहाजा उसे आर्ब्जवेशन में जिला चिकित्सालय में भर्ती कर लिया गया। युवक का सेंपल निकाल कर जांच के लिए पुणे बॉयरोलॉजी लैब भेज दिया गया है। चिकित्सकों को अब जांच रिपोर्ट आने का इंतजार है, जिससे यह पता चल पाएगा कि युवक पॉजिटिव है या नहीं। फिलहाल कोरोना के लिए बनाए गए वार्ड में युवक को रखा गया है।

तीन दिन में आएगी जांच रिपोर्ट बताया जा रहा है कि संदिग्ध मरीज का सेंपल जांच के लिए मंगलवार को पुणे स्थित बॉयरोलॉजी लैब भेज दिया गया है। शुक्रवार तक सेंपल बॉयरोलॉजी लैब पहुंचेगा। इसके बाद सेंपल की वैज्ञानिक जांच करेंगे। जिसकी रिपोर्ट तैयार होने के बाद रीवा पहुंचेगी। इसमें ही पता चल पाएगा कि मरीज कोरोना पॉजिटिव है अथवा नहीं।

मास्क लगाकर उपचार कर रहे चिकित्सक जिला चिकित्सालय से लेकर संजय गांधी एवं गांधी मेमोरियल अस्पताल में चिकित्सक पूरी सावधानी बरत रहे हैं। वे खुद व पैरामेडिकल स्टाफ समेत अन्य कर्मचारियों को मास्क लगाने की सलाह दे रहे हैं। चिकित्सकों का कहना है कि जागरुकता ही कोरोना से बचाव है। सावधानी बरत कर इस वायरस से दूर रहा जा सकता है।

कोरोना के बचाव

  • हाथों को बार-बाहर साबुन और पानी से धोए या सैनिटाइजर का इस्तेमाल करें।
  • खांसते, छींकते वक्त डिस्पोजेबल टिशू का इस्तेमाल करें।
  • इस्तेमाल किए गए टिशूज को फेंक दें और फिर हाथ धोएं।
  • टिशू नहीं है तो छींकते और खांसते वक्त अपने बाजू का इस्तेमाल करें।
  • बिना हाथ धोए अपनी आंखो, नाक और मुंह को न छुएं।
  • बीमार लोगों को संपर्क में न आने की कोशिश करें।

दुबई यात्रा से एक व्यक्ति रीवा पहुंचा था। इसकी जानकारी दिल्ली से मिली थी। उसे ट्रेस कर जिला चिकित्सालय में रखा गया है। उसकी जांच सेंपल पुणे भेज दिया गया है। रिपोर्ट आने पर ही पता चल पाएगा कि वे पॉजिटिव है अथवा नहीं। -डॉ. आरएस पाण्डेय, सीएमएचओ रीवा

[popup_trigger id="37628" tag="span"][/popup_trigger]
Next Story