
- Home
- /
- मध्यप्रदेश
- /
- रीवा
- /
- बहन की ससुराल से लौट...
बहन की ससुराल से लौट रहे भाई की सड़क दुर्घटना में मौत : REWA NEWS

रीवा। मोटरसाइकिल सवार दो भाई बहन की ससुराल से लौटते समय सड़क दुर्घटना का शिकार हो गए। मोटरसाइकिल सवार युवकों को ट्रैटर ने जोरदार टक्कर मार दी। गंभीर रूप से घायलों को स्थानीय लोगों ने उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया था। मोटरसाइकिल चला रहे युवक को गंभीर चोट लगी थी, जिसे चिकित्सकों ने संजय गांधी अस्पताल के लिए रेफर कर दिया था। यहां उपचार के दौरान युवक ने दम तोड़ दिया। जबकि पीछे बैठे युवक का अस्पताल में उपचार चल रहा है।
जानकारी के अनुसार दलवीर बैगा पिता मधऊ बैगा 35 वर्ष निवासी गुन्नौर थाना मड़वास जिला सीधी अपने चचेरे भाई अक्षय बैगा पिता प्रेमलाल के साथ बहन की ससुराल मझौली गया था। 6 फरवरी की शाम मोटरसाइकिल से दोनों भाई वापस गृहग्राम जा रहे थे। जैसे ही वह मझौली के पास पहुंचे, सामने से आ रहे ट्रैटर ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। ट्रैटर की टक्कर से घायल दलवीर की उपचार के दौरान संजय गांधी अस्पताल में मौत हो गई, वहीं अक्षय का उपचार सीधी जिला चिकित्सालय में चल रहा है।




