रीवा

बस और ट्रक की भिडंत में रीवा निवासी बस चालक की मौके पर मौत, 21 लोग घायल

Aaryan Dwivedi
16 Feb 2021 11:42 AM IST
बस और ट्रक की भिडंत में रीवा निवासी बस चालक की मौके पर मौत, 21 लोग घायल
x
Get Latest Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, Today News in Hindi, Breaking News, Hindi News - Rewa Riyasat

सिवनी। मध्यप्रदेश के सिवनी जिले के कुरई थाना क्षेत्र के ग्राम मोहगांव में आज सुबह एक निजी बस और ट्रक की भिडंत में बस चालक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई और 21 लोग घायल हो गए।

थाना प्रभारी गनपत सिंह उईके ने बताया कि सिवनी जिला मुख्यालय से 20 किलोमीटर दूर नागपुर मार्ग पर ग्राम मोहगांव में निजी बस ने एक ट्रक को पीछे से टक्कर मार दी। इस हादसे में रीवा निवासी बस चालक राधेश्याम पटेल (50) की मौके पर ही मौत हो गई।

घटना में 21 बस यात्री घायल हुए हैं। घायलों को उपचार के लिए जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। अस्पताल के चिकित्सकों ने गंभीर रूप से घायल तीन लोगों को बेहतर उपचार के लिए नागपुर भेज दिया है।

Next Story