रीवा

पत्रकारिता के क्षेत्र में पत्रिका अखबार के संपादक राजेन्द्र गहरवार को मिला उद्भव नेशनल जर्नलिज्म अवॉर्ड, विंध्य के लिए गौरव की बात : REWA NEWS

Aaryan Dwivedi
16 Feb 2021 11:42 AM IST
पत्रकारिता के क्षेत्र में पत्रिका अखबार के संपादक राजेन्द्र गहरवार को मिला उद्भव नेशनल जर्नलिज्म अवॉर्ड, विंध्य के लिए गौरव की बात : REWA NEWS
x
Get Latest Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, Today News in Hindi, Breaking News, Hindi News - Rewa Riyasat

रीवा : पत्रकारिता के क्षेत्र में राजेन्द्र गहरवार को उद्भव नेशनल जर्नलिज्म अवॉर्ड मिलना विंध्य के लिए गौरव की बात है ,, राजेन्द्र गहरवार को सीमा सिंह जरहा "महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष रीवा ग्रामीण ने दी बधाई".. सीमा सिंह जरहा ने राजेन्द्र गहरवार को बधाई देते हुए अपनी बातों में कहा कि पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी धारदार लेखनी से अपनी अलग पहचान बनाने वाले बेदाग छवि के लिए जाने जाने वाले दैनिक पत्रिका अखबार के सागर संस्करण में अपनी सेवा दे रहे मनिकवार (डूंडा)निवासी एवं हमारे पारिवारिक सदस्य आदरणीय राजेंद्र गहरवार को उद्भव नेशनल जर्नलिज्म अवॉर्ड का सम्मान मिलना विंध्य क्षेत्र के लिए गौरव की बात है राजेंद्र गहरवार ने रीवा में देशबंधु अखबार से अपनी शुरुआत करते हुए आज इस मुकाम पर पहुंचकर यह उपलब्धि हासिल की है गहरवार को यह पुरस्कार पूर्व केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया द्वारा दिया गया है ।

समारोह में मध्य प्रदेश शासन के कई मंत्री भी मौजूद थे गहरवार को यह सम्मान पाने से रीवा जिले के साथ-साथ विंध्य क्षेत्र के उनके कई शुभचिंतकों ने बधाई दी है एवं कहा है कि राजेंद्र गहरवार अच्छे पत्रकार के साथ -साथ समाज सेवक भी है। पत्रकार जगत के लोगों एवं समाजसेवियों ने राजेन्द्र गहरवार को बधाई दी है और भविष्य में ऐसे ही नाम रोशन करने की मंगलकामनाएं की है!

Next Story