रीवा

नोवल कोरोना वायरस से बचें बरतें सावधानी : REWA NEWS

Aaryan Dwivedi
16 Feb 2021 11:42 AM IST
नोवल कोरोना वायरस से बचें बरतें सावधानी : REWA NEWS
x
Get Latest Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, Today News in Hindi, Breaking News, Hindi News - Rewa Riyasat

रीवा । वर्तमान में चीन में कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की मृत्यु हो रही है। आसपास के देशों में कोरोना वायरस से बचने के लिए सावधानियाँ बरती जा रही हैं तथा स्वास्थ्य विभाग को सचेत कर दिया गया है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. आर.एस. पाण्डेय ने बताया कि कोरोना वायरस से प्रभावित बीमार को लम्बा बुखार, सिर दर्द, सुखी खांसी, नाक बहना, गले में दर्द, सास की नली का संक्रमण व निमोनिया बुखार आता है।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया कि कोरोना वायरस इंसानों के जानवर के संपर्क में आने, संक्रमित व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति के संपर्क में आने (खासने, छीकने, हाथ मिलाने पर होता है)। उन्होंने बताया कि कोरोना वायरस से रोकथाम एवं बचने के लिए सावधानियां बरती जाय, संक्रमित व्यक्ति के घनिष्ट संपर्क से बचें, विदेश की यात्रा व अन्तर्राष्ट्रीय हवाई अड्डों में जाने से बचें, भीड़ में जाने व यात्रा करने से परहेज करें। हाथों को पानी व साबुन अथवा अन्य अल्कोहलिक द्रव्य पदार्थ (स्प्रिट) से कम से कम 20 सेकण्ड तक अच्छे से धोए। बिना धुले हाथों को आंख, मुह, नाक व चेहरे पर न लगाये खासते व छीकते समय मुह पर मास्क, रूमाल या अन्य कपड़े को लगाये। संक्रमित सतह को अच्छे से साफ करने के बाद ही उपयोग में लाये। शंका होने पर तुरंत अस्पताल व चिकित्सक से संपर्क कर परामर्श लें।

Next Story