रीवा

नशीली दवा पिलाने के बहाने बुलाया था VINDHYA VIHAR COLONY में अभिषेक को, फिर पत्थर पटक कर दी हत्या

Aaryan Dwivedi
16 Feb 2021 11:44 AM IST
नशीली दवा पिलाने के बहाने बुलाया था VINDHYA VIHAR COLONY में अभिषेक को, फिर पत्थर पटक कर दी हत्या
x
रीवा। सरेराह युवक की हत्या की घटना को अंजाम देकर पुलिस की नींद उड़ाने वाले आरोपियों ने पूछताछ में अहम जानकारियां उगली है। आरोपियों ने नशीली सिरप दिलाने के

रीवा। सरेराह युवक की हत्या की घटना को अंजाम देकर पुलिस की नींद उड़ाने वाले आरोपियों ने पूछताछ में अहम जानकारियां उगली है। आरोपियों ने नशीली सिरप दिलाने के बहाने युवक को धोखे से बुलाया और बाद में उसकी हत्या कर दी। घटना में शामिल अन्य आरोपियों के नाम भी सामने आए है। Abhishek was called in VINDHYA VIHAR COLONY on the pretext of giving drugs, then slammed to death

पीछा करके की थी हत्या सिविल लाइन थाने के विंध्य विहार कालोनी में दर्जन भर युवकों ने अभिषेक पाण्डेय निवासी लपटा थाना चोरहटा पर हमला कर उसकी हत्या कर दी थी। युवक अपने दोस्त शिवम के साथ टेकुआ से वापस लौट रहा था तभी उसके साथ आरोपियों ने इस घटना को अंजाम दिया था। पुलिस ने आरोपी अभिजीत द्विवेदी व साकाल प्रजापति को गिरफ्तार किया था जिनसे लगातार पूछताछ की जा रही है। दरअसल आरोपियों ने पीडि़त युवक को नशीली सिरप दिलाने के बहाने धोखे से टेकुआ गांव बुलवाया था।

दोस्त के साथ टेकुआ पहुंचा था युवक युवक अपने दोस्त शुभम को लेकर टेकुआ पहुंचा जहां आरोपियों ने उसका पीछा कर लिया। विंध्य विहार कालोनी में आकर छात्र गिर गया जिस पर उन्होंने हमला कर दिया। इस हत्याकांड में दो अन्य लोगों को भी पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। उनकी घटना के समय उपस्थिति सामने नहीं आ रही है जिस पर पुलिस तस्दीक करने में जुटी है। शनिवार को पुलिस पकड़े गए आरोपियों को न्यायालय में पेश करेगी।

Next Story