रीवा

नगर निगम रीवा में फिर आएगा पुरानी योजनाओं का नया बजट, पढ़िए...

Aaryan Dwivedi
16 Feb 2021 11:42 AM IST
नगर निगम रीवा में फिर आएगा पुरानी योजनाओं का नया बजट, पढ़िए...
x
Get Latest Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, Today News in Hindi, Breaking News, Hindi News - Rewa Riyasat

रीवा। रीवा के विकास के लिए पुरानी योजनाओं का मिला-जुला नया बजट निगम प्रशासन इस बार पेश करेगा। विाीय वर्ष 2020-21 के बजट में पुरानी योजनाओं को फिर से नए आंकड़ों के साथ परोसा जाएगा। वहीं, कुछ नई योजनाओं को भी लाया जा रहा है। अब यह शहरवासियों की उमीदों पर कितना खरा उतरेगा, यह तो वक्त ही बताएगा। फिलहाल निगम प्रशासन पुरानी बोतल में नई शराब पेश करने की तैयारी में है।

निगम द्वारा जनता की जरूरत के हिसाब से बजट पेश किया जाएगा। बताया जा रहा है कि नगरीय निकाय चुनाव के पूर्व प्रदेश सरकार के निर्देश पर कुछ नई उपलधियां भी इस बजट में दी जा सकती हैं। हालांकि माना जा रहा है कि निर्माण में जोर दिया जाएगा, ताकि वार्डों में विकास हो और लोग भाजपा को भूल जाएं तथा इसका फायदा नगरीय निकाय चुनाव में सीधे कांग्रेस को मिले। हालांकि पिछले पांच वर्षों का ग्राफ देखें तो बजट में की गई कई घोषणाएं अब तक पूरी नहीं हुई हैं। वहीं, निगम ने जनता को राहत देने के साथ-साथ एक नया भार लगाने की योजना भी तैयार की है। समयसीमा पर कर न चुकाने वालों पर अधिभार लगाया जाएगा। निगम सूत्रों की मानें तो नगर निगम का 450 करोड़ तक का बजट पेश करने की योजना है। इस वर्ष भी बजट घाटे का होगा ऐसी चर्चा है। प्रशासक देंगे हरी झंडी बता दें कि पूर्व में निगम प्रशासन की तैयारी के बाद एमआईसी व परिषद् बजट को अंतिम रूप देती थी, लेकिन इस वर्ष लंबे अर्से के बाद निगम प्रशासक द्वारा विाीय बजट पर निर्णय लिया जाएगा। अभी तक शहर में राज करने वाली राजनैतिक पार्टियों के हिसाब से बजट तैयार किया जाता था, लेकिन इस वर्ष निगम प्रशासन इसके लिए स्वत्रंत होगा। बताया यह भी जा रहा है कि विभागों से प्रस्ताव मांगने के बाद अब बजट तैयार कर निगमायुक्त को दिया जाएगा, जिसके बाद निगम प्रशासक के पास बजट जाएगा। फरवरी माह में ही बजट 2020 को शासन को भेजने की तैयारी है।

Next Story