रीवा

नगरीय निकायों के विकास कार्यों का रोडमैप बनेगा : REWA NEWS

Aaryan Dwivedi
16 Feb 2021 11:42 AM IST
नगरीय निकायों के विकास कार्यों का रोडमैप बनेगा : REWA NEWS
x
Get Latest Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, Today News in Hindi, Breaking News, Hindi News - Rewa Riyasat

रीवा । नगरीय विकास एवं आवास मंत्री श्री जयवर्द्धन सिंह ने नगरीय निकायों के विकास कार्यों का एक महीने का रोडमैप बनाने के निर्देश दिये हैं। उन्होंने कहा है कि जिलावार स्वीकृत विकास कार्यों को समय-सीमा में शुरू कराया जाये। मंत्री श्री सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री अधोसंरचना मद में प्राप्त प्रस्तावों पर उपलब्ध वित्तीय संसाधनों के अनुसार जल्द स्वीकृति आदेश जारी करें। उन्होंने वर्ल्ड बैंक, एडीबी, केएफडब्ल्यू पोषित योजनाओं के कार्य लल्द शुरू कराने के निर्देश दिये। श्री सिंह ने कहा कि स्वच्छ भारत मिशन में डड्डम्पग ग्राउण्ड और कम्पोस्ट यूनिट के लिये राशि आवंटित करें।

मंत्री श्री सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री एवं प्रधानमंत्री आवास योजना में जिन हितग्राहियों के घर बन गये हैं, उनका सामूहिक गृह प्रवेश करवायें तथा जिलेवार इसकी सूची अद्यतन करें। उन्होंने कहा कि शहरी सुधार कार्यक्रम के अंतर्गत बनाये गये एप में आ रही कठिनाईयों को तुरंत दूर करें। उन्होंने शहरी आजीविका मिशन में और अधिक स्वसहायता समूह बनवाने के निर्देश दिये। मंत्री श्री सिंह ने वाटर ऑडिट के कार्यों में देरी पर अप्रसन्नता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि जल का अधिकार में सभी नगरों में प्रतिदिन नल के माध्यम से पानी उपलब्ध कराने का लक्ष्य है। श्री सिंह ने कहा कि इस लक्ष्य को पूरा करने के लिये वाटर ऑडिट जल्द शुरू करवायें।

Next Story