
- Home
- /
- मध्यप्रदेश
- /
- रीवा
- /
- गढ़ थाना अंतर्गत...
गढ़ थाना अंतर्गत लालगांव चौकी के गाँव -गाँव मे बिक रहा गाँजा शराब कोरेक्स, पुलिस नाकाम : REWA NEWS

REWA: वैसे तो समूचा रीवा जिला नशे की गिरफ्त में है। युवा पीढ़ी गाँजा, शराब, और कोरेक्स के नशे में डूबी हुई है। बाहर से आने वाली कोरेक्स और अवैध शराब गांव-गांव डंके की चोट पर पहुंच रही है। इस मामले का सनसनीखेज पहलू यह है कि समूची जानकारी जिले की पुलिस को है लेकिन तस्करों से मधुर संबंध होने की वजह से पुलिस अंजान की तरह तमाशा देखती रहती है।,जहाँ तक गढ़ थाने के अंतर्गत,लालगाव चौकी की बात है यहां पिछले 05 साल के अंदर लालगाव में खुलेआम और सरेआम अवैध नशे का कारोबार दुकानें में संचालित होता है। सूत्रों की माने तो यूपी के क्षेत्रो से लगा होने की वजह से क्षेत्र में की भारी मात्रा की खेप आती है और पूरे विधानसभा क्षेत्र में गांव गांव पहुंच जाती है स्कूल और कॉलेज में पढ़ने वाले युवा नशे के चक्कर में फंस कर अपना भविष्य चौपट कर रहे हैं। अगर गढ़ थाना अंतर्गत लालगाव पुलिस अवैध कारोबारियों पर शिकंजा कसती रहेगी तो शायद ये नशे का कारोबार बहुत जल्द ही बंद जाये नहीं तो लालगाव क्षेत्र से युवा यूं ही अपना भविष्य समाप्त कर लेगा!!




