रीवा

किसानों की समस्याओं के निराकरण हेतु सेमरिया विधायक केपी त्रिपाठी द्वारा किया गया चक्काजाम आंदोलन

Aaryan Dwivedi
16 Feb 2021 11:42 AM IST
किसानों की समस्याओं के निराकरण हेतु सेमरिया विधायक केपी त्रिपाठी द्वारा किया गया चक्काजाम आंदोलन
x
Get Latest Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, Today News in Hindi, Breaking News, Hindi News - Rewa Riyasat

रीवा। सेमरिया विधानसभा क्षेत्र के किसानों की समस्याओं को लेकर स्थानीय सतना तिराहा में विधायक के पी त्रिपाठी के नेतृत्व में दोपहर 12 से 3 बजे तक चक्काजाम आंदोलन किया गया.

श्री त्रिपाठी ने कहा कि कमलनाथ सरकार रीवा जिले के साथ सौतेला व्यवहार कर रही है जिससे विधानसभा सहित पूरे जिले के किसान परेशान हैं, उन्होंने कहा कि किसानों की समस्याओं के निराकरण हेतु भारतीय जनता पार्टी सड़क से सदन तक किसानों के हितों की लड़ाई लड़ेगी चाहे प्रत्येक कार्यकर्ताओ को जेल तक जाना पड़े, इसी कड़ी में कुम्भकर्णी निद्रा में सो रही कांग्रेस सरकार को जगाने के लिए चक्का जाम आंदोलन किया गया है यदि किसानों की समस्याओं का त्वरित निराकरण नही किया जाता तो भारतीय जनता पार्टी और उग्र प्रदर्शन करेगी और किसानों के हितों की हर लड़ाई हर स्तर पर लड़ने के लिए विवश होगी।

कलेक्टर रीवा के नाम तहसीलदार सेमरिया को सौंपे गए ज्ञापन में कहा गया है कि सेमरिया विधानसभा क्षेत्र के जिन किसानों की धान अभी तक नही खरीदी गई है उनकी धान तत्काल खरीदी जाय, जिन किसानों को अभी तक प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की राशि नहीं मिल रही है उन्हें तत्काल किसान सम्मान निधि दिलाई जाय, आगे ज्ञापन में कहा गया कि जिन किसानों का कर्ज अभी तक नही माफ किया गया है उन किसानों का कर्जा तुरंत माफ किया जाय साथ ही किसानों को सिचाई हेतु पर्याप्त बिजली उपलब्ध कराई जाय क्षेत्रीय विधायक ने उपरोक्त समस्याओं का निराकरण तत्काल कराए जाने की मांग प्रशासन से की है। आंदोलन में अरुणेंद्र तिवारी, दामोदर पाठक, जयराम अग्निहोत्री, प्रवीण त्रिपाठी, देवेंद्र त्रिपाठी, रन्नू पान्डेय, छोटे गौतम, अखिलेश मिश्रा, जीतू कश्यप, धर्मेंद्र शर्मा, विमलेश द्विवेदी, उदयनाथ द्विवेदी, हरिओम पाण्डेय, कोदू लाल गौतम सहित सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता एवं किसान भाई मौजूद रहे।

Next Story