रीवा

कांग्रेस पार्टी का मेघा स्वास्थ शिविर आज जेल रोड स्थित अनाथालय में, शिविर का लाभ लेने की कांग्रेस अध्यक्ष गुरूमीत सिंह मंगू ने की अपील

Aaryan Dwivedi
16 Feb 2021 11:44 AM IST
कांग्रेस पार्टी का मेघा स्वास्थ शिविर आज जेल रोड स्थित अनाथालय में, शिविर का लाभ लेने की कांग्रेस अध्यक्ष गुरूमीत सिंह मंगू ने की अपील
x
Get Latest Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, Today News in Hindi, Breaking News, Hindi News - Rewa Riyasat

रीवा । कांग्रेस पार्टी के जिला शहर अध्यक्ष गुरूमीत सिंह मंगू ने जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि शहरवासियों के स्वस्थ स्वास्थ्य के लिए प्रदेश के लोकप्रिय मुख्यमंत्री मान्नीय श्री कमलनाथ जी की मंशा अनुसार एवं प्रभारी मंत्री मान्नीय श्री लखन घनघोरिया जी के मार्गदर्शन में विशाल निःशुल्क स्वास्थ शिविर का आयोजन 08 मार्च दिन रविवार को जेल रोड अनाथालय मैदान में सुबह 11ः00 बजे से सायं 4ः00 बजे तक आयोजित किया गया है, उक्त शिविर में विभिन्न रोगों की जांच परीक्षण कुशल चिकित्सकों द्वारा जिला प्रशासन स्वास्थ्य विभाग एवं रेडक्रास के सहयोग से किया जाएगा। शिविर में शुगर, आंख की जांच, बीपी, हॉर्ट की जांच, 06 वर्ष से कम उम्र के कुपोषित सूखा रोग व मूक बधिर बच्चे बाल ह्रदय रोगों की जांच व उपचार एवं समान्य रोगों की जांच के साथ ही दवा का वितरण निःशुल्क किया जायेगा। शिविर मे बुजुर्गों के टी.वी. रोग की जांच निःशुल्क की जायेगी। शहर अध्यक्ष ने रीवा के आम नागरिकों कांग्रेसजनों से अपील की है कि वे स्वयं एवं अपने आस-पड़ोस के लोगों को लेकर स्वास्थ शिविर में अवश्य रुप से पहुंचे एवं शिविर का लाभ लें।

Next Story