रीवा

कटनी, पन्ना, सतना और रीवा में बारिश के साथ गिरे ओले : SATNA/REWA NEWS

Aaryan Dwivedi
16 Feb 2021 11:43 AM IST
कटनी, पन्ना, सतना और रीवा में बारिश के साथ गिरे ओले : SATNA/REWA NEWS
x
Get Latest Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, Today News in Hindi, Breaking News, Hindi News - Rewa Riyasat

Madhya Pradesh Weather मौसम ने फ‍िर करवट ले ली है। दिनभर शुक्रवार को सूरज की लुकाछिपी और हवा के बाद शाम को महाकोशल के कटनी, बुंदेलखंड के पन्ना में बारिश के साथ ओले गिरे। वहीं विंध्य के सतना, रीवा में भी ओले गिरे। तेज हवा और बारिश के कारण बिजली भी गुल हो गई। आेलावृष्टि और बिजली गुल होने से जनजीवन पर खासा असर पड़ा है।

कटनी जिले में शाम को बूंदाबांदी के बाद गिरे ओले

कटनी जिले में शाम साढ़े पांच बजे से हल्की बूंदा-बांदी शुरू हो गई। शहर के आसपास के इलाकों में बारिश के साथ ओले गिरने लगे। इसके अलावा कटनी के पड़ख़ुरी, जोबा, जोबिकला, मझगवा, कछगवां, रजवारा, डिठवारा, हरदुआ, पूंछी गांवों में खासी संख्या में ओले गिरे।

किसान गेहूं की फसल खराब होने से चिंतित

खेती के जानकारों का कहना है कि क्षेत्र में कुछ दिन में गेहूं की फसल पकने को है। ऐसे में ओलों से गेहूं की बाली गिरने की आशंका किसानों को सता रही है।

मौसम केंद्र का कहना है कि अभी मौसम का मिजाज उतारचढ़ाव से भरा ही रहेगा। जहां गर्मी दिन में सताएगी वहीं ठंड और हल्‍की बूंदाबांदी का दौर भी चल सकता है।

Next Story