
- Home
- /
- मध्यप्रदेश
- /
- रीवा
- /
- उद्योग मंत्री ने 31...
रीवा
उद्योग मंत्री ने 31 हजार किसानों को वितरित की 36 करोड़ रूपये से अधिक की प्रोत्साहन राशि
Aaryan Dwivedi
16 Feb 2021 5:53 AM GMT

x
Get Latest Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, Today News in Hindi, Breaking News, Hindi News - Rewa Riyasat
रीवा में मुख्यमंत्री कृषक समृद्धि योजना से 31 हजार से अधिक किसानों को लाभान्वित किया गया। उद्योग, वाणिज्य तथा खनिज मंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल ने किसानों को ई-पेमेण्ट के माध्यम से 36 करोड़ रूपये से अधिक की प्रोत्साहन राशि वितरित की। कार्यक्रम कृषि उपज मण्डी परिसर करहिया में आयोजित किया गया। इस अवसर पर उद्योग मंत्री ने कहा कि मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रदेश के किसानों की तकदीर बदल दी है। हमारी सरकार ने विन्ध्य क्षेत्र को बाणसागर बांध की सौगात देकर किसानों को समृद्धि का उपहार दिया है। किसानों को मिल रही पर्याप्त बिजली तथा सिंचाई सुविधा ने सूखे के साल में भी धान और गेंहू का रिकार्ड उत्पादन किया है। उद्योग मंत्री ने कहा कि प्रदेश में शिक्षा, सिंचाई, बिजली के उत्पादन तथा सड़कों के निर्माण में अभूतपूर्व प्रगति हुई है। देश में किसानों के लिए सर्वाधिक योजनाएँ लागू करने वाला प्रदेश मध्यप्रदेश है। इस वर्ष किसानों को 30 हजार करोड़ रूपये की प्रोत्साहन राशि दी गई है। रीवा जिले के 47 हजार से अधिक किसानों को गत वर्ष के गेंहू उपार्जन में 51 करोड़ रूपये की प्रोत्साहन राशि दी गई है। चना, मसूर और सरसों के लिए भी प्रोत्साहन राशि दी जायेगी। प्याज और लहसुन की समर्थन मूल्य पर खरीद करने वाला एकमात्र राज्य मध्यप्रदेश है। प्रदेश की किसान हितैषी योजनाओं का परिणाम है कि हमें लगातार पांच वर्षों से कृषि कर्मण पुरस्कार प्राप्त हो रहा है। समारोह में सांसद जनार्दन मिश्र ने कहा कि किसान खेती में लागत घटायें, जैविक खेती को अपनायें तभी खेती लाभ का धंधा बनेगी। आज का दिन प्रदेश के किसानों के लिए उत्सव का दिन है। पूरे प्रदेश में 2245 करोड़ रूपये की प्रोत्साहन राशि वितरित की जा रही है। इसके अलावा सरकार ने हर क्षेत्र में विकास के कार्य किये हैं। उन्होंने किसानों से फसल बीमा कराने तथा खेतों की नरबाई न जलाने की अपील की।

Aaryan Dwivedi
Next Story