रीवा

इस साल बढ़ेंगे 10 से 15 प्रतिशत जमीनों के दाम, खाली जमीन छोड़ी तो हो जायेगा सरकार का कब्ज़ा, पढ़िए पूरी खबर : REWA NEWS

Aaryan Dwivedi
16 Feb 2021 11:43 AM IST
इस साल बढ़ेंगे 10 से 15 प्रतिशत जमीनों के दाम, खाली जमीन छोड़ी तो हो जायेगा सरकार का कब्ज़ा, पढ़िए पूरी खबर : REWA NEWS
x
Get Latest Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, Today News in Hindi, Breaking News, Hindi News - Rewa Riyasat

REWA : इस साल जमीनों के दाम 10 से 15 प्रतिशत बढ़ सकते हैं। दिसंबर के आखिरी सप्ताह तक गाइड लाइन का खाका तैयार कर लिया गया और इसी महीने जिला स्तरीय मूल्यांकन समिति की बैठक की जा चुकी है। हालंाकि अधिकारिक जानकारी नहीं मिल पायी है कि कहां की जमीन का कितना दाम बढाया गया है लेकिन प्रक्रिया पूरी कर लोगों से सुझाव मंगाए गए हैं। उल्लेखनीय है कि गत वर्ष भी जमीन के दामों में पांच से 15 प्रतिशत की बढोत्री की गई थी लेकिन शासन द्वारा पंजीयन शुल्क में बढोारी किए जाने के कारण जमीनों की दाम नहीं बढाए गए थे।

इस बार भी खेती की जमीनों के दाम में खास बढ़ोत्री नहीं की गई है। थी। हां शहरी क्षेत्र व नगर निगम सीमा में शामिल होने वाले गावों की जमीनों के रेट में वृद्धि की गई है। गांव की जमीनों में वृद्धि नहीं की गई जहां दाम बढाऐ गए हैं वहां मामूली ही बढ़ाए गए हैं। माना जा रहा है कि शहर से लगे गांव व शहर की जमीनों के दाम बढ़ सकते हैं। ऐसे लोग जो शहर में अपना आशियाना बनाना चाहते हें उन्हें मार्च के पहले जमीनों की खरीद फरोत कर लेना चाहिए अन्यथा उन्हें ज्यादा कीमत चुकानी पड़ सकती है।

Next Story