रीवा

अमहिया पुलिस ने मचाया धमाल, सटोरियों का बड़ा गैंग पकड़ा, थाना प्रभारी शिवा अग्रवाल सहित कई पुलिस ने दी दबिश : REWA NEWS

Aaryan Dwivedi
16 Feb 2021 11:42 AM IST
अमहिया पुलिस ने मचाया धमाल, सटोरियों का बड़ा गैंग पकड़ा, थाना प्रभारी शिवा अग्रवाल सहित कई पुलिस ने दी दबिश : REWA NEWS
x
Get Latest Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, Today News in Hindi, Breaking News, Hindi News - Rewa Riyasat

रीवा . शहर में सक्रिय सटोरियों की एक बड़ी गैंग पुलिस ने पकड़ी है। आधा दर्जन लोगों को गिरफ्तार कर पुलिस ने उनके कब्जे से काफी मात्रा में नकदी सहित सट्टा पर्ची बरामद की है। शहर के अलग-अलग स्थानों में काफी संख्या में युवकों के सट्टा पर्ची काटने की सूचना पुलिस को मिली थी।

इनके नेतृत्व में टीम गठित

पुलिस अधीक्षक आबिद खान ने प्रशिक्षु डीएसपी नवीन तिवारी, अशोक सिंह जादौन व महिला थाना प्रभारी शिव अग्रवाल के नेतृत्व में टीम गठित की। इस टीम ने सिरमौर चौराहा, अस्पताल चौराहा, प्रकाश चौराहा की पार्किंग में दबिश देकर 6 सटोरियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनकी तलाशी ली तो सटोरियों के कब्जे से 45000 रुपए नगद सहित सट्टा पर्ची बरामद किए है। पकड़े गए सटोरियों में हैदर खान 32 वर्ष निवासी घोघर, राजन सिंह 25 वर्ष निवासी जय स्तंभ कबाड़ी मोहल्ला, ज्ञानेंद्र सिंह 46 वर्ष निवासी खड्डा थाना चोरहटा, दिनेश सिंह 30 वर्ष निवासी बांसघाट, इरशाद अंसारी 30 वर्ष निवासी घोघर शामिल है।

आरोपी हिरासत में

पुलिस पूछताछ कर रही है और शहर में फैले सटोरियों के नेटवर्क के संबंध में जानकारी जुटा रही है। पुलिस को सटोरियों से जुड़ी अहम जानकारियां मिली हैं जिसके आधार पर आगे जांच की जा रही है। थाना प्रभारी शिव अग्रवाल ने बताया कि आरोपियों ने पूछताछ में जो जानकारी दी है उसके आधार पर आगे जांच की जा रही है। जल्द अन्य सटोरियों के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।

Next Story