रीवा

अधिवक्ताओं के चेम्बर में लगाई आग : REWA NEWS

Aaryan Dwivedi
16 Feb 2021 11:42 AM IST
अधिवक्ताओं के चेम्बर में लगाई आग : REWA NEWS
x
Get Latest Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, Today News in Hindi, Breaking News, Hindi News - Rewa Riyasat

रीवा। अधिवक्ताओं के चेम्बर में मंगलवार की रात संदिग्ध परिस्थितियों में आग लग गई। इस घटना में करीब दो दर्जन झोपडिय़ां जलकर खाक हो गई। अधिवक्ताओं ने प्रशासन पर सुनियोजित तरीके से झोपडिय़ों में आग लगाने का आरोप लगाया है और इस पूरे मामले की शिकायत थाने में दर्ज कराई है। मामला हनुमना तहसील परिसर का बताया जा रहा है। यहां अधिवक्ताओं ने बैठने के लिए झोपडिय़ां बना रखी थी। मंगलवार को जब कार्यालय बंद हो गया तो तमाम अधिवक्ता घर चले गए। रात में इन झोपडिय़ों में किसी ने आग लगा दी। घटना की जानकारी जैसे ही स्थानीय लोगों को हुई तो हडक़ंप मच गया। काफी मशक्कत के बाद आग को बुझाया गया। हालांकि तब तक तमाम झोपडिय़ां खाक हो चुकी थी। कुछ झोपडिय़ां तो दूर-दूर स्थित थी जिसमें भी आग लग गई। इस बात की आशंका जताई जा रही है कि इन झोपडिय़ों पर किसी ने सुनियोजित तरीके से आग लगाई है। अधिवक्ताओं ने इस घटना की शिकायत थाने में दर्ज कराई है। इस दौरान पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। आग किसी ने लगाई है या फिर दुर्घटनावश हादसा हुआ है इसका अभी तक खुलासा नहीं हो पाया है।

एक दिन पूर्व अतिक्रमण हटाने पहुंचा था अमला इन झोपडिय़ों को हटाने के लिए एक दिन पूर्व अमला पहुंचा था। कलेक्टर के निर्देश के बाद मंगलवार को तहसीलदार व हनुमना पुलिस अतिक्रमण हटाने पहुंची थी जिस पर अधिवक्ताओं द्वारा स्वतं: उसको हटाने का आश्वासन दिया था जिस पर वे वापस लौट आए। रात में किसी ने इन झोपडिय़ों में आग लगा दी। अधिवक्ताओं द्वारा प्रशासन पर अतिक्रमण हटाने के नाम पर इन झोपडिय़ों में आग लगाने का आरोप लगाया है।

जांच की जा रही है जयंत अगलावे, थाना प्रभारी हनुमना ने बताया कि अधिवक्ताओं की झोपडिय़ों में रात में आग लग गई थी जिससे कुछ झोपडिय़ां जल गई है। अधिवक्ताओं ने एक आवेदन दिया है जिसकी जांच की जा रही है। जांच में जो तथ्य सामने आऐंगे उस आधार पर कार्रवाई की जायेगी।

Next Story