
- Home
- /
- मध्यप्रदेश
- /
- रीवा
- /
- अंधी हत्या का पुलिस ने...
अंधी हत्या का पुलिस ने पर्दाफाश किया, प्रेमी ने उतारा था मौत के घाट : REWA NEWS

रीवा। चार दिन पूर्व हुई महिला की अंधी हत्या का पुलिस ने पर्दाफाश कर दिया है। हत्याकांड को अंजाम देने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने पकड़ा है जिन्होंने पहले महिला को साथ में भागने के लिए बुलाया था और बाद में उन्होंने हत्या कर दी। फिलहाल आरोपियों से पूछताछ कर रही है। आरोपी रिश्तेदारी में महिला के देवर हैं।
कुएं में बरामद हुआ था शव नईगढ़ी थाने के ग्राम धर्मनगरी निवासी अंगिता गिरी पति मुकेश गिरी (२६) 21 फरवरी को लापता हुई थी जिसका 23 फरवरी को गांव के ही एक सकरे कुएं में शव बरामद हुआ था। आरंभ में पुलिस इसे आत्महत्या मान रही थी लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट में उसकी गला घोंटकर हत्या की पुष्टि हुई जिसके बाद मामला दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू की। घटना में एक संदेही के रूप में उसके प्रेमी अमित पुरी पिता नागेश्वर (२०) का नाम सामने आया। पुलिस ने संदेह के आधार पर उसे पकड़ा।
पूछताछ में स्वीकारा अपराध आरंभ में तो वह पुलिस को गुमराह करता रहा लेकिन बाद में उसने अपने दोस्त सतीश पुरी पिता इंद्रमणि पुरी (१८) के साथ मिलकर उसकी हत्या करना स्वीकार कर लिया। पुलिस ने उसके साथी को भी गिरफ्तार कर लिया। दोनों आरोपियों ने धोखे से महिला को बुलाया था और उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपियों को न्यायालय में पेश कर दिया है।
घर से भागने की थी योजना, साक्ष्य को छिपाने कुएं में फेंका शव आरोपी अमित पुरी का महिला के साथ प्रेम प्रसंग चलता था। साल भर पूर्व भी उसके साथ भाग चुकी थी। घटना दिनांक को आरोपी ने उसे पुन: घर से भागने के लिए बुलाया था। उस समय दोनों आरोपी वहां मौजूद थे। इस दौरान महिला का प्रेमी से विवाद हो गया और झूमाझटकी होने लगी। जिससे आरोपियों ने गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी। शव को गांव के एक सकरे कुएं में छिपा दिया था जिसके पास कोई नहीं जाता है।
मामले की जांच जारी महिला की अंधी हत्या का खुलासा है जिसमें दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी उसका प्रेमी था जिसने भागने के बहाने उसे बुलाया था और बाद में दोस्त के साथ मिलकर उसकी हत्या कर दी। फिलहाल पूरे मामले की जांच की जा रही है। आबिद खान, एसपी रीवा




