रिलेशनशिप

स्टडी में दावा: पत्नी को हर रोज किस करने से बढ़ती है सैलरी व आयु

Manoj Shukla
11 March 2021 8:35 PM GMT
स्टडी में दावा: पत्नी को हर रोज किस करने से बढ़ती है सैलरी व आयु
x
पति-पत्नी का प्यार घर में सुख-समृद्धि लाता है। यह बात कई बार आपने ज्योतिष शास्त्रों आदि के माध्यम से सुना होगा। पत्नी को जहां लक्ष्मी का दर्जा दिया गया है तो वहीं कहा जाता है कि जिस घर में पति-पत्नी के बीच प्रेम होता है वह घर खुशहाल जीवन व्यतीत करता हैं। नित रोज तरक्की करता हैं।

पति-पत्नी अक्सर अपने प्यार का इजहार करने के लिए कई तरीके अपनाते हैं। कोई फेवरेट डिस तैयार करता है तो कोई फेवरेट जगह पर घूमने जाना पसंद करता हैं। इससे रिश्ते में मजबूती आती हैं। अब एक रिसर्च में खुलासा किया गया है कि पत्नी को किस करने से आयु के साथ ही सैलरी में भी इजाफा होता हैं।

दरअसल यह दावा एक स्टडी में किया जा रहा है। कहा जाता है कि जो पुरूष अपने पत्नी को हर रोज किस करते हैं। उनकी उम्र बढ़ने के साथ ही उनकी सैलरी में भी इजाफा होता हैं। यह स्टडी साल 1980 में किया गया था। जिसमें पत्नी को किस करने वाले पुरूषों की एक अलग टीम तैयार गई। जबकि बिना किस करने वाले पुरूषों की एक अलग टीम तैयार हुई।

जिसमें यह पाया गया है कि जो पुरूष अपने पत्नियों को किस करते हैं उनके अंदर ज्यादा उर्जा होती है और वह 20 से 25 प्रतिशत ज्यादा काम करते हैं। तो वहीं 5 साल उनकी उम्र में भी इजाफा देखने को मिला है। यह स्टडी जर्मनी के साॅइकोलाजी रिसर्च पर की गई थी। जिसमें पाया गया है कि जो पुरूष अपने पत्नी को सुबह किस करके काम पर निकलते हैं उनके अंदर एक अलग उर्जा होती है और वह बिना किस करके निकलने वाले पुरूषों की अपेक्षा ज्यादा काम करते हैं। जिससे उनकी सैलरी में भी इजाफा होता हैं। इसी तरह रिसर्च में यह भी पाया गया कि जो पुरूष पत्नी को किस करते हैं उनकी अन्य पुरूषों के मुकाबले उम्र ज्यादा बढ़ी हुई होती है।

Next Story