रिलेशनशिप

Chanakya Nitti : जीवन में बुरा वक्त आए तो इन बातों को रखें हमेशा याद, जानें क्या कहती है चाणक्य नीति

Manoj Shukla
5 March 2021 3:44 PM GMT
Chanakya Nitti : जीवन में बुरा वक्त आए तो इन बातों को रखें हमेशा याद, जानें क्या कहती है चाणक्य नीति
x
Chanakya Nitti :  आचार्य चाणक्य एक महान ज्ञाता था। उन्हें राजनीति, कूटनीति, समाज शास्त्र, सैन्य शास्त्र आदि विषयों में महारथ हासिल थी। उन्होंने मनुष्य जीवन के हर पहलुओं का विस्तार से वर्णन अपने नीति शास्त्र में किया हैं।

Chanakya Nitti : आचार्य चाणक्य एक महान ज्ञाता था। उन्हें राजनीति, कूटनीति, समाज शास्त्र, सैन्य शास्त्र आदि विषयों में महारथ हासिल थी। उन्होंने मनुष्य जीवन के हर पहलुओं का विस्तार से वर्णन अपने नीति शास्त्र में किया हैं। जीवन को कैसे जीना चाहिए, कठिन समय, दुख-विपत्ति एवं बुरा समय आने पर किस तरह से व्यवहार करना चाहिए सब चीजों के बारे में बताया हैं। आचार्य चाणक्य कहते है कि जिस तरह से दिन के बाद रात और रात के बाद दिन होता हैं।

ठीक उसी तरह मनुष्य के जीवन में भी दुख एवं सुख का क्रम बना रहता हैं। इसलिए जब इंसान का बुरा समय आए तो उसे विचलित नहीं होना चाहिए। बल्कि धैर्य बनाकर उसका सामाना करना चाहिए। वह कहते है कि असली विजेता वही है जो इसका डटकर मुकाबला करता हैं। इसलिए कभी हार नहीं माननी चाहिए। तो चलिए जानते हैं बुरे वक्त में किस तरह का आचरण करने की बात आचार्य चाणक्य कहते हैं।

बुरे वक्त में गंभीरता रखे बनाएं

आचार्य चाणक्य कहते है कि बुरा वक्त अगर आता है तो इस दौरान गंभीरता बनाए रखना बेहद जरूरी हैं। बुरे समय में अपने शुभचिंतकों का साथ कभी नहीं छोड़ना चाहिए। परिवार के सदस्यों को एक करे और इसका डटकर मुकाबला करें। ऐसा करने से न सिर्फ विपत्तियां छोटी हो जाती है बल्कि धैर्य बनाए रखने से बुरा समय कब समाप्त हो जाता है इसका पता नहीं चलता है।

इन बातों से रहे दूर

आचार्य कहते है कि संकट के समय में बुरी बातों को अपने दिमाग के पास बिल्कुल न पनपने दें कि अकेला इंसान क्या कर सकता हैं। अपने मन में सकारात्मक बातें बिठाएं और धैर्य एवं पाॅजिटिव उर्जा के साथ आगे बढ़ते रहे। जितना हो सके घर का माहौल पाॅजिटिव रखें। निगेटिव बातों से दूर रहे। ऐसा करने से संकट की घड़िया कब खत्म हो गई आपको पता नहीं चलेगा।

रणनीति से करें प्रहार

आचार्य चाणक्य कहते हैं कि संकट के समय रणनीति से काम लेना चाहिए। सबसे पहले हर चीज को समझने एवं समझाने की कोशिश करना चाहिए। संकट की उपत्ति एवं निवारण के बारे में मंथन करें। फिर एक ठोस रणनीति तैयार करें और धैर्य बनाकर मौका मिलते ही प्रहार करें।

64MP क्वाड कैमरा, 7000MAH बैटरी से लैस Samsung Galaxy F62 की सेल शुरू, मिल रहा भारी डिस्काउंट

तेजस फिल्म के लिए जमकर पसीना बहाती नजर आई कंगना रनौत, वीडियो हुआ वायरल

भेड़िया फिल्म की टीम शूटिंग से पहले मिली सीएम पेमा खांडू से, तस्वीर वायरल

Next Story